धर्म

आखिर क्यों रात के समय किया जाता है किन्नरों का अंतिम संस्कार, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Kinnar Ka Antim Sanskar Raat Mein Kyon Hota Hai: हमारे समाज में किन्नर (ट्रांसजेंडर) के लिए अलग अलग तरह के रीति रिवाज प्रचिलित हैं। किन्नरों का आम लोगों में से एक अलग ही समुदाय है जिनके लिए समाज से भिन्न अलग प्रकार की प्रथाएं हैं। किसी भी शुभ काम में किन्नरों की उपस्थिति को अशीर्वाद के नजरिए से देखा जाता है। कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इन्हे ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है।

हमारे समाज में एक अनोखी प्रथा चलती आ रही है अंतिम संस्कार की। जहाँ आम तौर पर सभी लोगों का अंतिम संस्कार दिन के समय में किया जाता है लेकिन किन्नरों के मामले में यह बात पूरी तरह से विपरीत है। किन्नरों का अंतिम संस्कार मध्यरात्रि में किया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएँगे कि, आखिर क्यों किन्नरों का अंतिम संस्कार रात्रि के समय किया जाता है ?

रात के समय निकाली जाती है शव यात्रा

पौराणिक इतिहास की माने तो किन्नरों की शव यात्रा को रात में इसलिए निकाला जाता है ताकि आम इंसान उनके शव न देख पाएं। किन्नरों की शव यात्रा में किसी और समुदाय के इंसान को शामिल होने की इजाजत नहीं होती है। एक मान्यता यह भी है कि अगर कोई इंसान किसी किन्नर की शव यात्रा को देख लेता है तो यह उसके लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई इंसान किन्नरों की शव यात्रा को देख लेता है तो उसे इस जीवन से मुक्ति नहीं मिल पाती है और उसे बार बार इसी योनि में ही जन्म लेना पड़ता है।

Image source: Zee News – India.com

शव को जूतों से पीटे जाने की कहानी

ऐसी मान्यता है कि किन्नरों के शव का अंतिम संस्कार करने से पहले जूतों से पीटा जाता है, जिससे उन्हें अगली बार इस योनि में जन्म न लेना पड़े और उन्हें इस मृत्यु लोक से मुक्ति मिल सके।

आधी रात में किया जाता है अंतिम संस्कार

किन्नरों की मृत्यु के पश्चात् उनका अंतिम संस्कार रात के समय में किया जाता है ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आम इंसान उनकी चिता को जलते हुए न देख पाए। किन्नरों के शव को जलाने से पहले सभी किन्नर अपने आराध्य देव अरावन का आह्वान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी इंसान किन्नर के चिता की राख़ को अपने घर में ले जाता है उसके घर में सदैव माँ अन्नपूर्णा और माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Image Source: NewsTrend

किन्नरों को हो जाता है मृत्यु का अहसास

ऐसी मान्यता है कि किन्नरों को एक महीने पहले ही मृत्यु का अहसास हो जाता है और उसके बाद से ही वो खुद को एकांत में ले जाने का प्रयास करते हैं। एकांत में जाने के बाद किन्नर अपने आराध्य से प्रार्थना करते हैं कि उनको इस मृत्यु लोक से जल्द ही मुक्ति मिल जाए और दोबारा उन्हें इस योनि में जन्म न लेना पड़े।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 days ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

3 days ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

7 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

7 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

7 months ago

दिलजीत दोसांझ को फैन के साथ किया गया फ्रॉड, सिंगर के इस कदम ने जीता सबका दिल

Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…

7 months ago