पंजाब केसरी
Kumbh 2019: प्रयाग में चल रहे कुंभ में आज महाशिवरात्रि का मुख्य स्नान पर्व है। इसी कारण संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ रात से ही आनी शुरू हो गई है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 4 मार्च दिन सोमवार को है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर देशभर में सुबह से ही औघड़दानी महादेव की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न शिवालयों में पर्व का उल्लास दिखाई दे रहा है। शिवभक्त भक्तिमय होकर भगवान शंकर की पूजा कर रहे हैं।
बाबा भोलेनाथ यानी भगवान शंकर को जल-दुग्ध और बिल्व पत्र अर्पित करने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ लगी हुई है। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज हो रही है।
कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर मेला प्रशासन संगम क्षेत्र पर खास ध्यान दे रहा है। सारी व्यवस्थाएं चुस्त- दुरुस्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान के लिए यहां 41 घाटों पर व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया आखिरी स्रान पर एक करोड़ से अधिक श्रद्घालुओं द्वारा डुबकी लगाने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…