धर्म

कुंभ मेला 2019 : एक करोड़ सात लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी (Kumbh Mela 2019)

Kumbh Mela 2019 मकर संक्रांति के मौके पर पहले शाही स्नान  के साथ ही प्रयागराज में कुंभ शुरू हो गया है। कहते है पहला ‘शाही स्नान’ स्वर्ग का दरवाजा खोलता है। यहाँ पर पूरे धूमधाम से शोभा यात्रा निकालते हुए निरंजनी और आनंद अखाड़े के साधु संतों ने संगम तट पर शाही स्नान किया।

कुम्भ के पहले शाही स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए लोगों का रेला रविवार देररात से ही उमड़ पड़ा है। शाही स्नान मंगलवार ब्रह्ममुहूर्त से शूरू हुआ। सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े तड़के 5:15 बजे निकले और उसके बाद शाही स्नान किया। इसके बाद बाकी के ग्यारह अखाड़े बारी-बारी से संगम पहुंचे।

Oneindia Hindi

कुंभ मेला 2019 (Kumbh Mela 2019)

प्रशासन के अनुसार सोमवार दोपहर तक 33 लाख लोग स्नान कर चुके थे। पहले शाही स्नान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन का अनुमान है कि पहले शाही स्नान में सवा करोड़ आस्थावान पुण्य डुबकी लगाएंगे।

peirceandleslie

साधु-संतों के साथ आम श्रद्धालुओं भी संगम सहित अलग-अलग घाटों पर आधी रात से स्नान कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच घाटों पर नहाने और पूजा पाठ का सिलसिला जारी है। सर्दी में अलग-अलग अखाड़ों के साधु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। हर तपस्वी की यही इच्छा होती है कि वो धर्म के सबसे बड़े मेले में संगम तट पर शाही स्नान का हिस्सा बनें।

कुंभ के प्रथम शाही स्नान पर्व मकर संक्रांति पर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। जूना अखाड़ा में शामिल किन्नर अखाड़ा ने सन्यासियों ने संगम पट पर शाही स्नान किया

मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसन्त पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि। पौष महीने की 15वीं तिथि को पौष पूर्णिमा कहते हैं। जो 2019 में 21 जनवरी को होगी इसके बाद ही माघ महीने की शुरुआत होती है। कुंभ मेले में पांचवां स्नान 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन होगा।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago