धर्म

कुंवारी लड़कियां भी रख सकती है करवा चौथ का व्रत, इन नियमों का करना होगा पालन   

Kuwari Kanya Karwa Chauth Kaise Kare: हमारे भारत में कई सारे पर्व और त्योहार आते जाते रहते हैं। इन्हीं में से एक बड़ा पर्व है करवा चौथ। इस पर्व के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और पूजा करती हैं। ये व्रत हिंदू धर्म के महिलाओं के लिए बहुत ज़्यादा महत्व रखता है। खासतौर पर उत्तर भारत में इस त्योहार का क्रेज़ देखते ही बनता है। अभी पिछले कुछ समय से कई कुंवारी लड़कियों में भी करवा चौथ का व्रत करने का ट्रेंड चला है। अब कुछ लोग इस चीज़ को गलत मानते हैं तो वहीं कुछ लोगों की नज़र में इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन आखिर इसमें कौन सी बात सच है इसका खुलासा आज के आर्टिकल में हम करने जा रहे हैं।   

साधारण मान्यता के हिसाब से ये है नियम

करवा चौथ का व्रत शादीशुदा औरतों के लिए काफी स्पेशल होता है। इस दिन चाँद को पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर शादीशुदा औरत इस दिन निर्जल व्रत पूरा करती है तो उसके वैवाहिक जीवन के सभी विघ्न और कलेश दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में ये वर्णन मिलता है कि अविवाहित लड़की भी करवा चौथ का व्रत धारण कर सकती है लेकिन उनके लिए नियम बहुत अलग होता है। आइये जान लेते हैं कि कैसी अविवाहित लड़की करवा चौथ का व्रत रख सकती है और उसके लिए क्या अलग नियम होते हैं। 

कुंवारी लड़कियां भी कर सकती है करवा चौथ, इन नियमों का करना होगा पालन(Kuwari Kanya Karwa Chauth Kaise Kare)

  1. अब जब आपको पता चल चुका है कि कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रख सकती है तो उसके कुछ ज़रूरी नियम भी जान लीजिए। 
  2. कुंवारी लड़कियों को करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत का पालन नहीं करना चाहिए। ऐसी लड़कियों को सिर्फ निराहार उपवास रखना चाहिए। इसका अर्थ ये है कि कुंवारी लड़कियां इस दिन व्रत करते समय अनाज नहीं खा सकती।  
  3. करवा चौथ के शुभ अवसर पर कुंवारी लड़कियों को केवल चांद की ही पूजा नहीं करनी चाहिए बल्कि महादेव और गौरी माँ को भी पूजना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है।  
  4. कुंवारी लड़कियों को करवा चौथ के लिए तैयार होते समय सोलह श्रृंगार करने से बचना चाहिए। वैसे अगर वो चाहे तो मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती है। अगर वो किसी सुहागन की बची हुई मेहंदी अपने हाथों पर अप्लाई करती है तो ये और भी अच्छा होगा।   

यदि आपकी भी अभी शादी नहीं हुई है तो आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों से करवा चौथ मना सकते हैं। इससे आपको अपने दाम्पत्य जीवन में बहुत फायदा मिलेगा और सुख शांति की भी प्राप्ति होगी।  

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

5 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

5 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 weeks ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago