धर्म

भारत के 7 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है

भारत अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और संस्‍कृति में विविधता के लिए हमेशा से ही दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। दुनिया के कुछ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भारत में है। आज हम आपको भारत के 7 धार्मिक स्थलों के बारे में बताएगे जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

दुनिया में सबसे अधिक धर्म भारत में है। भारत के प्रसिद्ध धार्मिक पूजा स्थलों में से कुछ काशी, वैष्णो देवी, हरमंदिर साहिब, सिद्धिविनायक, साईं बाबा, अमरनाथ और चार धाम यात्रा आदि है।

भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, इनके बारे में आपको पता होना चाहिए (List of Pilgrimage Places in India)

वैष्णो देवी:

Holidify

हिन्दुओ के पवित्र धार्मिक स्थलों में एक वैष्णो देवी मंदिर है। यह मंदिर जम्मू-कश्मीर में कटरा की पहाड़ियों में 5300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर में माँ दुर्गा की पूजा की जाती है। माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दुनिया भर के लोग आते है।

काशी:

aaj tak

काशी विश्वनाथ मंदिर में सदाशिव और आदिशक्ति त्रिदेवजननी का निवास है। यह पवित्र गंगा नदी के किनारे काशी मे स्थित है। 1194 में इस मंदिर को मुहम्मद गौरी ने तुड़वा दिया था और उसकी जगह पर मस्जिद बनवा दी थी। अहिल्याबाई ने सन् 1776 में इसे फिर से मस्जिद के पास में बनवाया था।

सिद्धिविनायक:

Samachar Jagat

यह मंदिर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश जी विराजमान है। यह मंदिर भारत में सबसे अधिक दान पाने वालो मंदिर में से एक है।

हरमंदिर साहिब:

Jansatta

हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है। यह मंदिर सिखों के लिए सबसे पवित्र जगह है। यह स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। स्वर्ण मंदिर भारत की एक प्रमुख ऐतिहासिक विरासत स्मारकों में से एक है।

साईं बाबा:

itaniumsolutions

यह मंदिर श्री साई बाबा की समाधि के ऊपर बना है। लोकप्रिय शिरडी साईं बाबा महाराष्ट्र के शिरडी शहर में स्थित है। यह मंदिर बहुत सुन्दर और लोकप्रिय है। साईं बाबा के दर्शन के लिए दुनिया के चारो ओर से हिन्दू , पारसी और मुस्लिम आते है।

अमरनाथ:

World Now

अमरनाथ की गुफा श्रीनगर के पास में स्थित है। यह सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। यह गुफा भगवान शिव जी के लिए प्रसिद्ध है। यह गुफा 3,888 मीटर पर है। यहां पर बर्फ के शिवलिंग बने हुए है। यह मंदिर सावन के महीने में श्रद्धालुओं से भरा रहता है।

द्वारिकाधीश:

ndi24

यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर चारधाम तीर्थयात्रा मे से एक है। द्वारिकाधीश मंदिर गुजरात मे गोमती नदी के तट पर स्थित है। इसको जगत मंदिर के रूप में जाना जाता है।

भारत में प्रचीन काल से ही पूजा-स्थलों के लिए मंदिर को महत्व देते है। इनके अलावा भारत में और भी धार्मिक स्थल है। जहां आप घूमने जा सकते हो जैसे महाबोधि, हरीद्वार, सारनाथ, मीनाक्षी मंदिर आदि।

ये भी पढ़े: सबरीमाला श्री अयप्‍पा मंदिर

प्रशांत यादव

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

1 month ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

6 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

7 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

7 months ago