धर्म

नवरात्रि 2022 : आज माँ ब्रह्मचारिणी का दिन हैं उन्हें खुश करने के लिए ऐसे करे पूजा

माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करने की विधि और भोग(Maa Brahmacharini Puja Vidhi)

Maa Brahmacharini Mantra In Hindi: नवदुर्गा के रूप में दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी को पूजा जाता हैं। इनकी पूजा करने से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। माँ ब्रह्मचारिणी की कथा करने से जीवन की अनेक समस्याओं एवं परेशानियों का नाश होता है। इस माता पर चीनी का भोग लगाया जाता हैं और आप किसी गरीब को भी चीनी दान में दे सकते हैं। इनकी उपासना करने से मनुष्य में तप, त्याग आदि की वर्द्धि होती हैं।

माँ ब्रह्मचारिणी की कथा(Maa Brahmacharini Katha In Hindi)

इस देवी ने पूर्वजन्म में हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लिया था। भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए इन्होने कई सालो तक घोर तपस्या की थी। 1000 वर्ष तक इन्होने सिर्फ फल फूल खा कर ही जीवन जिया हैं। कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर बिलकुल क्षीण हो गया था। देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी ने ब्रह्मचारिणी की तपस्या को अभूतपूर्व बताया, सराहना की और कहा, हे देवी आज तक किसी ने इस तरह की कठोर तपस्या नहीं की। मां की कथा का सार यह है, कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्व सिद्धि प्राप्त होती है।

माँ ब्रह्मचारिणी उपसना का मंत्र (Maa Brahmacharini Mantra In Hindi)

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

ये ब्रह्मचारिणी की कथा जरूर करे अगर आप सिद्धि प्राप्त करना चाहते है।

हिंदी उच्चारण:

ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप का आचरण करने वाली देवी का यह रूप पूर्ण ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य है मां के दाएं हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में यह कमण्डल धारण किए हैं।

माँ ब्रह्मचारिणी आरती

जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता॥
ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो॥
ब्रह्म मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सरल संसारा॥
जय गायत्री वेद की माता। जो जन जिस दिन तुम्हें ध्याता॥
कमी कोई रहने ना पाए। उसकी विरति रहे ठिकाने॥
जो तेरी महिमा को जाने। रद्रक्षा की माला ले कर॥
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। आलस छोड़ करे गुणगाना॥
माँ तुम उसको सुख पहुचाना। ब्रह्मचारिणी तेरो नाम॥
पूर्ण करो सब मेरे काम। भक्त तेरे चरणों का पुजारी॥
रखना लाज मेरी महतारी॥

और पढ़े

Facebook Comments
Prashant Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago