Image Source: IndianExpress
Mahashivratri 2022 Shubh Muhurat: भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन उत्सव को हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार मंगलवार 1 मार्च को है। खास बात यह है कि इस साल महाशिवरात्रि में विशेष पंचग्रही संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
वैसे तो महाशिवरात्रि की पूजा रात में ही करनी चाहिए। लेकिन भक्त अपनी सुविधानुसार जब चाहें भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं। इस दिन मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर उसमें ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि डालकर इसे शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस दिन शिवपुराण, महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का पाठ और जाप जरूर करें। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विशेष विधान है।
महाशिवरात्रि पर इस साल ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। मकर राशि के बारहवें भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में मंगल, बुध, शुक्र, चंद्रमा और शनि विराजमान होंगे। महाशिवरात्रि के दिन सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 53 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…