Most Mysterious Temples in India: भगवान श्री कृष्ण श्री हरी विष्णु के आठवें अवतार के रूप में माने जाते हैं। हमारे देश में पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक चारों दिशाओं में भगवान श्री कृष्ण के कई मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण अलग-अलग स्वरूपों में विराजमान हैं। इन मंदिरों में दर्शन के लिए हर एक समय भक्तों की भीड़ रहती है। देश में ऐसे कई कृष्ण भगवान के मंदिर हैं जिनकी ख्याति पूरी दुनिया है। इसके अलावा भी देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी रहस्यमयी कहानियों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आज के इस लेख में हम आपको इन्हीं कुछ रहस्यमयी श्री कृष्ण मंदिरों के बारे में बताएंगे।
मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था और इस वजह से ही इस स्थान को श्री कृष्ण का घर भी बोला जाता है। मथुरा में भगवान श्री कृष्ण के कई छोटे-बड़े मंदिर स्थित हैं। मथुरा में स्थित वृंदावन को भगवान श्रीकृष्ण नगरी के नाम से भी जाना जाता है। मथुरा में एक प्राचीन और पूरे विश्व में मशहूर कृष्ण मंदिर है, जिसे ‘श्री जुगल किशोर मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित इस जुगल किशोर मंदिर का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना बताया जाता है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि, जन्माष्ठमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्णा यहाँ पर स्वयं विराजमान रहते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि, भाई दूज के मौके पर भगवान सखी के भेष में नजर आते हैं।
राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित एक प्राचीन व रहस्यमयी कृष्ण मंदिर जिसे श्रीनाथजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश से भक्त भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए आते हैं। श्रीनाथजी मंदिर के बारे में यह माना जाता है कि, यहाँ पर जन्माष्ठमी के अवसर पर भगवान स्वयं विराजमान रहते हैं। कई लोगों का मानना है कि, इस मंदिर के दर्शन मात्र से ही भक्त की सारी मुरादें पूरी हो जाती है।
भारत देश में दक्षिण दिशा में स्थित कर्नाटक राज्य अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। कर्नाटक राज्य अपनी खूबसूरती के साथ साथ ही प्राचीन मंदिरों और स्थापत्य कला के लिए भी जाना जाता है। कर्नाटक में स्थित वेणुगोपाल कृष्ण मंदिर एक रहस्यमयी मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में होयसल राजघराने द्वारा कराया गया था। वेणुगोपाल श्रीकृष्ण मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि, यहाँ से आधी रात को बांसुरी की आवाज आती रहती है। कई लोगों का मानना है कि, मंदिर में स्वयं द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते हैं।
जब भी देश में स्थित किसी रहस्यमयी कृष्ण मंदिर का जिक्र होता है तब सभी भक्तों के मन में सबसे पहला नाम तिरुवरप्पु स्थित श्री कृष्ण मंदिर का आता है। यह कृष्ण भगवान का विशाल प्रसिद्ध मंदिर केरल राज्य में स्थित है और इस मंदिर का इतिहास करीब 1500 साल पुराना बताया जाता है। तिरुवरप्पु श्रीकृष्ण मंदिर के बारे में स्थानीय निवासी बताते हैं कि, दिन-प्रतिदिन भगवान की प्रतिमा का आकार छोटा होता जा रहा है। कई लोगों का यह भी मानना है कि, इस मंदिर का निर्माण प्रभु के भक्तों ने नहीं बल्कि स्वयं प्रभु ने किया था। जन्माष्ठमी के पावन अवसर पर इस मंदिर में भक्तों की भीड़ होती है।
यह भी पड़े:- वृंदावन नहीं बल्कि हिमालय की गोद में स्थित है भगवान श्री कृष्ण का मंदिर, महाभारत काल से है नाता
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…