धर्म

नवरात्री का सातवाँ दिन माँ कालरात्रि की पूजा करने की विधि, भोग, मंत्र और आरती

Maa Kalratri Mantra In Hindi: दुर्गा पूजा की सातवी शक्ति वे हैं जो काल की भी रात्रि हैं अर्थात काल को भी जीत लेने वाली कालरात्रि । इनका शरीर सूखा हुआ है और इन्होने श्रकी खाल पहनी हुई है, एक हाथ में खडग और दूसरे में खप्पर लिए हुए हैं ।दुर्गा पूजा की सातवी शक्ति हैं जो काल की भी रात्रि हैं अर्थात काल को भी जीत लेने वाली कालरात्रि। इनका शरीर सूखा हुआ है और इन्होने श्रकी खाल पहनी हुई है, एक हाथ में खडग और दूसरे में खप्पर लिए हुए हैं। माता का रूप देखने में भयंकर और डरावना है लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि आप इनसे आतंकित हों। ये स्वरुप केवल असुर, दौत्य और राक्षसों के लिए खतरनाक है, अपने भक्तों को ये सदा शुभ फल ही देती हैं। इसी कारण शुभंकरी भी कहलाती हैं।

माँ कालरात्रि दुर्गा देवी के तेज़ से ही उत्पन्न उनका अद्भुत स्वरुप हैं। जब शुम्भ-निशुम्भ को दुर्गा देवी ने मृत्यु के घाट पहुंचा दिया तब उस युद्ध में रक्तबीज नमक दैत्य बहुत तबाही मचा रहा था। क्योंकि उसपर जैसे ही देवी प्रहार करती, उसके शरीर से गिरी हुई रक्त की बूँदों से उसी की भांति भयानक राक्षस उत्पन्न हो जाता। तब कालरात्रि ने प्रकट हो उसका सारा रक्त अपने मुख में ले लिया और रक्तबीज का अंत हुआ।

देवी की पूजा का मंत्र है(Maa Kalratri Mantra In Hindi)

“एं हीं क्लीं चामुण्डाए विचै ।”

कालरात्रि की पूजा विधि(Maa Kalratri Puja Vidhi In Hindi)

देवी के इस रूप से सिद्धि प्रदान होती है। पूजा का सातवां दिन तांत्रिक क्रिया करने वाले के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस दिन तंत्र साधना करने वाले साधक रात्रि में देवी की तांत्रिक पूजा करते हैं। षष्ठी पूजा के दिन जिस विल्व को पुकारा जाता है उसे आज लाया जाता है और उससे मां की आँखें बनती हैं। कुण्डलिनी जागरण हेतु जो साधक साधना करते हैं उसके अनुसार पहलेकलश की पूजा करनी चाहिए फिर नवग्रह, दशदिक्पाल, देवी के परिवार में उपस्थित देवी देवता की पूजा करनी चाहिए फिर मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए ।

माँ कालरात्रि की आरती(Maa Kalratri Aarti In Hindi)

कालरात्रि जय-जय महाकाली ।काल के मुंह से बचानेवाली ।।

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा ।महाचंडी तेरा अवतारा ।।

पृथ्वी और आकाश पे सारा। महाकाली है तेरा पसारा ।।

खड्ग खप्पर रखनेवाली । दुष्टों का लहू चखनेवाली ।।

कलकत्ता स्थान तुम्हारा । सब जगह देखूं तेरा नजारा ।।

सभी देवता सब नर-नारी। गावें स्तुति सभी तुम्हारी ।।

रक्तदंता और अन्नपूर्णा । कृपा करे तो कोई भी दुख ना ।।

ना कोई चिंता रहे बीमारी। ना कोई गम ना संकट भारी ।।

उस पर कभी कष्ट ना आवे। महाकाली मां जिसे बचावे ।।

तू भी भक्त प्रेम से कह । कालरात्रि मां तेरी जय ।।

यह भी पड़े

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

7 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago