धर्म

क्या आप जानते हैं हिन्दू धर्म की पांच दिव्य कन्याओं का रहस्य

Panchkanya Story in Hindi: हमारी सनातन संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरुप माना जाता है और उनकी विधिवत पूजा भी की जाती है। सनातन धर्म में कई देवियों और उनके अवतारों का वर्णन मिलता है। वहीं कुछ महिलाऐं ऐसी भी हैं जिनका जन्म भले ही मनुष्य योनि में हुआ है लेकिन मनुष्य योनि में भी वो बहुत ही दिव्य मानी जाती हैं। सनातन संस्कृति में पांच ऐसी ही महिलाओं का वर्णन है जो विवाहित होकर भी कुंवारी मानी जाती हैं। इन महिलाओं की पूजा बहुत ही शुभ और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाती है। आज के इस लेख में हम आपको पांच दिव्य कन्याओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।

पांच दिव्य कन्याएं(Panchkanya Story in Hindi)

कुंती

Image Source: हिंदी पथ

पांडवों की माता कुंती को ऋषि दुर्वासा से एक वरदान मिला था कि वो विवाहित होने के बाद भी कुंवारी रहेंगी। एक बार जब ऋषि दुर्वासा पांडवों की कुटिया में आए थे तो माता कुंती ने उनकी खूब सेवा की थी, माता कुंती की सेवा से प्रसन्न होकर ऋषि दुर्वासा ने उन्हें आशीर्वाद दिया और बोला कि वो विवाहित होने के बाद भी कुंवारी रहेंगी और उनकी पूजा करने वाले मनुष्यों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

तारा

Image Source: mantrashakti

तारा समुद्र मंथन से निकली हुई एक अप्सरा थी और उसे पाने के लिए देव और दानवों में भीषण युद्ध हुआ था। तारा का विवाह किष्किंधा के राजा बाली के साथ हुआ था। बाली के वध के उपरान्त भगवान श्री राम ने तारा को आजीवन कुंवारी रहने का आशीर्वाद दिया था।

मंदोदरी

Image Source: amarujala.com

रावण की पत्नी मंदोदरी को चिर कुमारी भी कहा जाता है। मंदोदरी भगवान भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं और उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर ही भोलेनाथ ने उन्हें रावण से विवाह करने का आशीर्वाद दिया था और इसके अतिरिक्त भी भगवान ने मंदोदरी को आजीवन कुंवारी रहने का आशीर्वाद दिया था।

द्रौपदी

Image Source: Pinterest

द्रौपदी का जन्म यज्ञ कुंड से हुआ था और इसी वजह से इन्हे यज्ञसेनी भी कहा जाता है। जब कौरवों की द्युत सभा में द्रौपदी का चीर हरण हुआ तो उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से मदद की गुहार लगाई और फिर श्री कृष्ण ने कौरवों के सामने द्रौपदी के सम्मान की रक्षा की। भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को आशीर्वाद भी दिया कि विवाहित होने के बाद भी तुम आजीवन कुंवारी रहोगी।

देवी अहिल्या

Image source: kuldevs

देवी अहिल्या महर्षि गौतम की अर्धांगिनी थीं जो किसी कारणवश पत्थर की मूर्ती में तब्दील हो गयी थीं। त्रेतायुग में भगवान श्री राम ने देवी अहिल्या का उद्धार किया था। श्री राम ने पत्थर बनी देवी अहिल्या को अपने चरणों के स्पर्श से मुक्त किया था। देवी अहिल्या के संस्कारों को देखने के बाद भगवान श्री राम ने उन्हें कुंवारी रहने का आशीर्वाद दिया था।

तो यह थी पंच दिव्य कन्याओं के रहस्य की कहानी(Panchkanya Story in Hindi) ।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

4 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

4 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

4 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago