धर्म

घर में बढ़ रही है अशांति और दरिद्रता, तो किचन से दूर रखें पूजाघर, जानिए क्या है कारण

Pooja Room Inside Kitchen Vastu In Hindi: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घर में पूजाघर बनाते समय दिशा का खास ख्याल रखते हैं और तो और कुछ लोग इसका निर्माण भी उचित मुहूर्त देख कर करवाते हैं। लेकिन कई बार लोग घर में कम जगह के चलते किचन में ही पूजाघर स्थापित कर लेते हैं क्योंकि वे मानते हैं कि पूजाघर के बाद किचन ही घर की सबसे पवित्र जगह होती है। लेकिन ज्योतिषो की मानें तो घर के किचन में पूजाघर की स्थापना करने से घर में अशांति का माहौल उतपन्न होता है। आइए आज जानते हैं कि किचन में पूजा का स्थान क्यों नहीं बनाना चाहिए।

किचन में रखे जूठे बर्तन लाते हैं गरीबी

भले आप किचन में कितनी भी सफाई रखें लेकिन किचन में समय-समय पर जूठे बर्तन इकट्ठे होते रहते हैं, जिन्हें तुरंत साफ करना मुमकिन नहीं हो पाता। इकट्ठे हुए जूठे बर्तन घर में दरिद्रता को न्योता देते हैं और घर की शांति को भंग करते हैं। तो ध्यान रखें कि आपके घर की किचन में या उसके आसपास पूजा का स्थान ना हो वरना आपको भारी धन हानि हो सकती है।

Image Source: dreamspaze.com

पूजाघर में बिना नहाए प्रवेश वर्जित

अक्सर लोग सुबह जल्दी उठकर खाना बनाते हैं और ऐसे में वो बिना नहाए ही किचन में चले जाते हैं। जबकि मंदिर में बिना नहाए प्रवेश करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में किचन में पूजाघर होने के कारण वहाँ की पवित्रता खंडित होती है। इसके अलावा रसोई घर में ऐसी बहुत सी चीज़ों का उपयोग किया जाता है जो आमतौर पर पूजा घर में नहीं होना चाहिए, जैसे लहसुन प्याज, अंडा, आदि। शास्त्रों के अनुसार भी पूजाघर को  किचन से दूर ही रखना चाहिए।

क्या है घर में मंदिर की सही वास्तु दिशा

ईशान कोण के शुभ होने के कारण, घर का पूजाघर हमेशा उत्तर-पूर्व ईशान दिशा में ही होना चाहिए। इस दिशा में सत्व ऊर्जा का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और यहाँ माता लक्ष्मी का वास होने से धन की कमी नही होती। किचन या उसके आसपास मंदिर न बनाने के साथ-साथ, इसे सीढ़ियों के नीचे भी ना बनवाएँ और इस बात का भी खास ख्याल रखें कि पूजाघर के आसपास शौचालय ना हो। दरअसल ये सभी चीजें मंदिर में नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देती हैं।

उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे कि किचन में पूजाघर क्यों नहीं होना चाहिए(Pooja Room Inside Kitchen Vastu In Hindi)। इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि पूजाघर के आस पास ऐसा कुछ ना हो जिससे उसकी पवित्रता भंग हो या वहाँ नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो। यदि आपके पास और भी कोई जानकारी है तो अपने विचार हमारे साथ जरूर साझा करें।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago