धर्म

क्यों मनाया जाता है रामनवमी का त्यौहार, जानिए इसके पीछे की कहानी।

Ram Navami Kab Hai: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को समर्पित है। इस साल चैत्रीय नवरात्रि का पर्व 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक निर्धारित है। इस पर्व के आखिरी दिन यानि की 30 मार्च को नवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जायेगा। नवमी के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, यही कारण है की इस दिन समूचे भारतवर्ष में रामनवमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। तो चलिए आज के इस लेख में जानते हैं कि इस पर्व को इतने धूमधाम के साथ क्यों मनाया जाता है और इस पर्व का हिंदू धर्म ग्रंथों में क्या महत्व बताया गया है।

क्यों मनाते हैं रामनवमी का त्यौहार(Ram Navami Kyu Manai Jati Hai)

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और उनके तीनों भाइयों को लेकर एक पौराणिक कथा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां (कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी) थीं, विवाह के लंबे समय के बाद भी जब किसी भी रानी को संतान की प्राप्ति नहीं हुई तो राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया और यज्ञ समाप्ति के बाद कुंड से प्रसाद स्वरुप खीर मिली। प्रसाद में मिली हुई खीर को राजा ने तीनों रानियों को बाँट दिया और कुछ समय के बाद तीनों रानियां गर्भवती जो गयी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन माता कौशल्या ने भगवान राम को, माता कैकेयी ने भरत को तो वहीं माता सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म के उपलक्ष्य में ही हर साल राम नवमी का त्यौहार मनाया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है की भगवान राम के जन्म के वक़्त पृथ्वी पर सूर्य और पाँच ग्रहों की शुभ दृस्टि थी।

Image Source: HerZindagi

आपकी जानकारी के लिए बता दें की रामनवमी के पावन अवसर पर ही गोस्वामी श्री तुलसीदास जी ने श्री रामचरित मानस को लिखना शुरू किया था।

क्या है इस दिन का महत्त्व?

हिन्दू धर्म में रामनवमी का बहुत महत्त्व है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार जो भी भक्त भगवान राम की पूजा पूरी श्रद्धा भाव के साथ करता है तो उसके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त रामनवमी के शुभ अवसर पर माता दुर्गा और भगवान राम की आराधना करता है तो उसे मनवांछित फल मिलता है। नवमी के दिन ही नवरात्रि पर्व का समापन होता है इसी वजह से बहुत से भक्त इस दिन कन्या पूजन करते हैं।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

14 hours ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

15 hours ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

17 hours ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago