धर्म

ऋग्वेद क्या है? ऋग्वेद के कुल ग्रंथ कितने हैं? जानिए ऋग्वेद से जुड़ी हुई सभी जानकारी

Rigved Kya Hai: सनातन संस्कृति में वेद को सबसे पुराना धर्म ग्रंथ है और वेद का अर्थ ज्ञान होता है। वेदों में सभी देवी देवताओं, ज्योतिष, गणित, ब्रह्मांड, औषधि, धर्म, संगीत भूगोल, राजनीति का व्यापक ज्ञान मौजूद है। वेद इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे किसी इंसान ने नहीं बल्कि ऋषि मुनियों ने ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति के बाद लिखा है। इसी वजह से कई जगहों पर वेदों को ‘श्रुति’ भी कहा गया है।

हिन्दू धर्म में चार वेद क्रमशः ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद हैं। इनमें से ऋग्वेद सबसे प्राचीन वेद है और इसकी रचना सप्त-सैन्धव प्रदेश में हुई थी। यूनेस्को ने 1800 से 1500 ईसा पूर्व की 30 पांडुलिपियों को सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया है। आज के इस लेख में हम आपको ऋग्वेद से जुड़ी हुई सभी जानकारी विस्तार पूर्वक देंगे।

ऋग्वेद है क्या ? (Rigved Kya Hai)

Image Source: Wikipedia

ऋग्वेद पद्यात्मक है और इसमें सूर्य, वरुण, अग्नि, रुद्र, इंद्र, मरुत, सवित्रु और दो अश्विनी देवताओं की स्तुति है। ऋग्वेद में 10 अध्याय हैं और इसमें 1028 सूक्तों में 11 हजार मंत्र हैं। इस वेद में 125 औषधियों के बारे में बताया गया है जो 107 स्थानों पर पाई जाती हैं। इस वेद की 5 प्रमुख शाखाएं क्रमशः शाकल्प, वास्कल, अश्वलायन, शांखायन और मंडूकायन हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, ऋग्वेद में 16 अन्य शाखाएं भी हैं। ऋग्वेद का उपवेद आयुर्वेद है और इसके रचयिता धन्वंतरि देव हैं।

ऋग्वेद के उपनिषद (Rigved Ke Upanishad)

वर्तमान समय में ऋग्वेद के 10 उपनिषद मौजूद हैं और इनके नाम क्रमशः ऐतरेय, आत्मबोध, कौशल्यितकि, मुदगल, निर्वाण, नादबिंदु, अक्षमाया, त्रिपुरा, बह्वरुका और सौभाग्यलक्ष्म हैं।

ऋग्वेद के ब्राह्मण ग्रंथ (Brahman Granth of Vedas)

ब्राह्मण ग्रंथ की संख्या 13 है और ऋग्वेद में 2 ब्राह्मण ग्रंथ हैं। ऋग्वेद का पहला ब्राह्मण ग्रंथ ऐतरेयब्राह्मणग्रंथ (शैशीयशाकलशाखा) है तो वहीं दूसरा ग्रंथ कौषतकी (शांखायन) है। वेद में मौजूद मंत्रों के अध्याय को ‘सहिंता’ भी कहते हैं, वहीं सहिंतापारक विवेचन को ‘आरण्यक’ तो वहीं सहिंतापारक भाष्य को ब्राह्मणग्रंथ के नाम से जाना जाता है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 weeks ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

2 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

6 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

7 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

7 months ago