धर्म

काफी यूनिक है साँची स्तूप की संरचना, आइए जानते हैं इसके गौरवमयी इतिहास के बारे में।

Sanchi Stupa Temple History In Hindi: साँची स्तूप, देश के ह्रदय कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 46 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व की दिशा में स्थित है जो कि रायसेन जिले के साँची शहर में बेतवा नदी के किनारे स्थित है। यह स्थल अपनी आकर्षक स्थापत्य कला के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। यूनेस्को द्वारा 15 अक्टूबर 1982 को इसे विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। साँची स्तूप को मौर्य शासक सम्राट अशोक के शासनकाल में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था। इस स्थान पर भगवान बुद्ध के अवशेषों को रखा गया है। साँची स्तूप में मौजूद मूर्तियों और स्मारकों में आपको बौद्ध कला और वास्तुकला की अच्छी झलक देखने को मिलेगी। अगर आप भी साँची स्तूप को देखने का विचार बना रहे हैं लेकिन आपको इससे जुड़ी हुई कोई ठोस जानकारी नहीं है तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में हम आपको साँची स्तूप से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।

साँची स्तूप का इतिहास(Sanchi Stupa Temple History In Hindi)

साँची स्तूप को स्तूप संख्या एक के नाम से भी जाना जाता है। साँची में मंदिर, स्तूप और स्मारकों की स्थापना का कार्य मौर्य शासक सम्राट अशोक के शासनकाल में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में शुरू किया गया था और इसका निर्माण कार्य 12 वीं शताब्दी ईसा पूर्व तक चला था। देश का प्रतीक चिन्ह अशोक चिन्ह भी इसी समय बनाया गया था।

Image Source: Naidunia

साँची स्तूप संरचना

साँची स्तूप का नाभिक गोलार्द्ध ईंट की संरचना के रूप में भगवान बुद्ध के अवशेषों के ऊपर बनाया गया है। जिसके आधार पर ऊपर की ओर उभरी हुई छत, शिखर पर एक रेलिंग और पत्थर की छतरी होने से इसकी संरचना छत्र की तरह नजर आती है जो कि उच्च कोटि की संरचना नजर आती है। इस खूबसूरत इमारत का निर्माण करने के लिए सभी कारीगरों को पडोसी शहर विदिशा से बुलाया गया था। ऐसा माना जाता है कि साँची का मनमोहक वातावरण सम्राट अशोक को खूब भाता था जिसकी वजह से उन्होंने यहाँ पर साँची स्तूप का निर्माण कराया।

साँची स्तूप बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र

बौद्ध धर्मों के स्मारकों और अवशेषों को खंगालने के बाद पता कि यह एक प्राचीन बौद्ध स्मारक है। साँची स्तूप भारत में बौद्ध धर्म की पूरी श्रृंखला को कवर करने और बौद्ध भिच्छुऒं के विभिन्न कलात्मक कार्यों के अद्भुत प्रदर्शन को दिखाता है।

तो यह थी साँची स्तूप के गौरवमयी इतिहास की जानकारी।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago