धर्म

आज से पूरे दो महीनों तक रहेगा सावन का पवित्र महीना, वर्षों बाद बना है ऐसा पवन संयोग

Sawan Kab Se Shuru Hai 2023 : हमारी सनातन संस्कृति में सावन के पावन महीना का बहुत ही पावन महत्त्व है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का बहुत प्रिय महीना है। श्रावण के महीने की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से होती है। इस बार सावन का महीना 2 महीनों तक रहेगा। इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ने वाले हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस बार पड़ने वाले सावन के महीने की सभी जानकारी विस्तार से देंगे।

Sawan 2023 Kab Se Kab Tak Hai: साल 2023 में सावन मास के प्रारंभ और अंतिम दिन।

हिन्दू पांचांग के अनुसार, इस बार सावन करीब 2 महीनों तक चलेगा। सावन के पवित्र मास की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। यानी इस बार भक्तों के पास भगवान शिव की आराधना करने के लिए 58 दिन मिलेंगे। कई ज्योतिषाचार्य तो यह भी बता रहे हैं कि ऐसा संयोग 19 सालों के बाद बन रहा है।

Image Source: Times of India

दरअसल बात यह है कि, इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिमास रहने वाला है। यानी इस बार सावन के महीने में भगवान शिव के साथ साथ भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा भी भक्तों को मिलेगी।

ऐसे होती है अधिमास की गणना(Sawan Vrat Or Mahatva In Hindi)

वैदिक पांचांग की गणना सौर और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्रमास 354 दिनों का होता है तो वहीं सौरमास 365 दिनों का होता है। ऐसे में चंद्रमास और सौरमास के बीच 11 दिनों का अंतर होता है और 3 सालों के बाद जब यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है तो अधिमास आता है।

इस सावन पड़ेंगे आठ सोमवार(Sawan Ke 8 Somwar Ka Mahatva)

इस साल सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा, उसके बाद दूसरा सोमवार 17 जुलाई को, तीसरा सोमवार, 24 जुलाई को तीसरा सोमवार 31 जुलाई को, पांचवा सोमवार 7 अगस्त को, छठवां सोमवार 14 अगस्त को, सातवां सोमवार 21 अगस्त को और सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेग

यह भी पड़े

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago