धर्म

जन्माष्टमी के दिन पूरी होगी हर मनोकामना, राशि के अनुसार बस करें यह काम

Shri Krishna Janmashtami Bhog According To Zodiac Signs: जन्माष्टमी का त्योहार आने को है। आगामी 7 सितम्बर को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देशभर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा तो होती ही है, लेकिन यदि अलग-अलग राशि वाले जातक अपनी राशि के मुताबिक ही भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं तो इससे माना जाता है कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग(Shri Krishna Janmashtami Bhog According To Zodiac Signs)

1. मेष

इस राशि वाले जातकों को माखन-मिश्री का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाना चाहिए।

2. वृषभ

जन्माष्टमी के दिन इन्हें भगवान श्रीकृष्ण को माखन का भोग लगाना चाहिए। इससे उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

3. मिथुन

दही का भोग यदि इस राशि वाले जातक कान्हा को लगाएं और उन्हें चंदन का तिलक भी करें, तो इससे भगवान उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

4. कर्क

भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन यदि दूध के साथ केसर का भोग लगाया जाए, तो इससे भगवान कृष्ण बड़े ही प्रसन्न होते हैं।

5. सिंह

सिंह राशि वाले जातक यदि भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाते हैं, तो उससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

6. कन्या

इस राशि के जातकों द्वारा मेवे का भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण को बड़ी ही प्रसन्नता होती है।

7. तुला

इस राशि वाले भक्त यदि बाल गोपाल को घी का भोग लगाते हैं, तो यह उनके लिए बड़ा ही शुभ माना जाता है।

8. वृश्चिक

माखन और दही का भोग यदि वृश्चिक राशि वाले जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं तो इससे ज्यादा शुभ उनके लिए और कुछ नहीं हो सकता।

9. धनु

पीले रंग से बनी हुई मिठाई का भोग धनु राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन लगाना चाहिए।

10. मकर

भगवान श्रीकृष्ण को यदि मकर राशि वाले भोग के रूप में मिश्री अर्पित करें, तो इससे वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

11. कुंभ

भगवान श्रीकृष्ण को कुंभ राशि के जातकों द्वारा यदि बालूशाही अर्पित की जाए, तो इससे भगवान भक्तों पर खूब कृपा बरसाते हैं।

12. मीन

भगवान श्रीकृष्ण को मीन राशि वाले जातकों को बर्फी और केसर का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों को खूब आशीर्वाद देते हैं।

यह भी पड़े:

महामृत्युंजय मंत्र केवल एक मंत्र नहीं, है पूरा विज्ञान, जानिए इसके फायदे

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

5 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

5 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 weeks ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago