Shri Ram Aur Kinnaro Ki Katha: रामायण के कई ऐसे किस्से हैं जो वर्तमान समय में हर एक इंसान को भावुक कर देते हैं। इस किस्सों के हर एक भाग में भक्ति और समर्पण की मिसाल देखने को मिलती है। रामायण काल से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही किस्सा है भगवान श्री राम और किन्नरों से जुड़ा हुआ।
ऐसी पौराणिक मान्यता है कि किन्नरों की भक्ति भावना से प्रसन्न होकर भगवान श्री राम ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि आपके द्वारा दिए गए आशीर्वाद कभी भी झूठे साबित नहीं होंगे। आज के इस लेख में हम आपको भगवान श्री राम और किन्नरों के बीच हुए इसी प्रसंग के बारे में विस्तार से बतांएगे।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी माता सीता के साथ वन के लिए प्रस्थान कर रही थीं तो सभी अयोध्यावासी भी उनके पीछे पीछे वन के लिए चलने लगें। भगवान राम ने जब यह सब देखा तो उन्होंने सभी अयोध्यावासियों से कहा कि आप सभी लोग अयोध्या के लिए वापिस लौट जाइए, लेकिन कोई भी उनकी बात मानने को तैयार नहीं था। तब भगववान श्री राम ने उन्हें अपनी सौगंध दी और पुनः राज्य को लौट जाने की बात की। भगवान श्री राम ने कहा था कि कोई भी पुरुष या स्त्री उनके पीछे नहीं आएगा। सभी लोगों ने भगवान की मान ली और अयोध्या के लिए लौट कर उनकी याद में जीवन गुजारने लगे। इन्हीं सभी लोगों में 4 किन्नर भी शामिल थे जो अयोध्या नहीं लौटे।
जब भगवान श्री राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी माता सीता के साथ वनवास को समाप्त करके अयोध्या के लिए लौटे तो उन्होंने देखा कि वो चारों किन्नर अयोध्या के प्रवेश द्वार पर बैठे थे। भगवान राम ने किन्नरों से पूँछा कि आप लोग अयोध्या के लिए लौटे क्यों नहीं तो उन्होंने कहा कि आपने सिर्फ स्त्रियों और पुरुषों को ही लौटने के लिए कहा था। किन्नरों की गिनती न तो स्त्रियों में होती है और न ही पुरुषों में। इसीलिए उन चारों किन्नरों ने अयोध्या की रक्षा करते हुए 14 वर्ष द्वार पर ही बिता दिए। उनके इस निःस्वार्थ भाव को देखकर भगवान श्री राम प्रसन्न हुए और उन्होंने किन्नरों को आशीर्वाद दिया।
किन्नरों के इस निःस्वार्थ भाव को देखकर भगवान श्री राम प्रसन्न हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया कि “आज से आपका आशीर्वाद कभी भी खाली नहीं जाएगा”। इसीलिए किन्नरों के द्वारा दी गयी दुआ कभी भी खाली नहीं जाती है।
तो यह किन्नरों के आशीर्वाद के फैलने की पूरी कहानी।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…