धर्म

आखिर किस राशि के लिए 14 फरवरी का दिन साबित होगा शुभ, जाने इस लेख में

Valentine Day 2023: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि ज्योतिषशास्त्र के नज़रिये से 14 फरवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा साबित होने जा रहा है।

मेष:

Image Source: prabhatkhabar

मेष राशि वाले लोग आज के दिन काफी ज़्यादा प्रसन्न रहेंगे। वे फैमिली के साथ क्वालिटी टाईम स्पेंड करेंगे। कहीं बाहर यात्रा करने का योग बन रहा है। पेशे में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। हेल्थ भी काफी अच्छा रहेगा। आप दूसरों के साथ आज अच्छे से पेश आएंगे। आप वही योजनाएं बनाए जिनको पूरा कर पाना संभव हो। आज के दिन आप मित्रों के साथ किसी बात को साझा कर सकते है। नसीब आज के दिन 85 परसेंट तक आपका साथ देगी। आज के दिन अपने माता पिता का आशीर्वाद ज़रूर ले।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातक आज रोज़ की तुलना में ज़्यादा अधिक चुस्ती-फुर्ती का अनुभव कर सकते है। आज किये गए मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आप किसी शादी विवाह में शामिल हो सकते है। आप आज खुश रहेंगे। कामयाबी के लिए हर रिस्क को आप उठाने को तत्पर रहेंगे। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से अच्छा रिश्ता रहेगा। प्रेम संबंध में इमोशन बना रहेगा। इसीलिए कुछ भी बोलने से पहले दस बार सोचे। आज किस्मत आपका 92 परसेंट तक साथ देगी। आज आप गाय को हरी घास खिलाए।

मिथुन:

Image Source: prabhatkhabar

जिनकी राशि मिथुन है उनकी आज के दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। वर्क प्लेस और फैमिली दोनों ही जगहों पर माहौल काफी शांत और सुखद रहेगा। आज आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते है। इसी सिलसिले में आप कुछ पैसे भी बचा सकते है। आपकी वजह से आपके कुछ दोस्त आपसे नाराज़ हो सकते है। अगर आप एक व्यवसायी है तो आपको लाभ होने की उम्मीद है। आज नसीब आपका 89 प्रतिशत तक साथ देगी। आज आपको माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

कर्क:

कर्क राशि के लोगों में आज काफी अधिक मात्रा में उत्साह रहेगा। आज के दिन आप पेशे में जोश का परिचय देंगे। भाग्य आपका साथ देगा। इस जातक के छात्रों को आज अच्छा रिज़ल्ट मिलेगा। आपको बिजनेस बढ़ाने के लिए लोन लेने की भी ज़रूरत पड़ सकती है। आज किसी से बड़े दिनों बाद आपकी मुलाकात होगी जिसकी वजह से आप प्रफुल्लित होंगे। आज आपको 92 परसेंट तक नसीब का सहयोग मिलेगा। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

सिंह:

Image Source: prabhatkhabar

सिंह राशि वाले किसी अच्छे और शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते है। अच्छे कार्य में नसीब आपका पूरा साथ देगी। आपकी वाणी में मधुरता और शालीनता होने की वजह से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आज आपकी आप किसी नए प्रोफेशन के बारे में सोच सकते है। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। प्लान के हिसाब से काम करने पर कामयाबी मिलेगी। आज नसीब 80 परसेंट तक आपके साथ है। आज के दिन आपको वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद ज़रूर लेना चाहिए।

कन्या:

कन्या राशि वालों को आज वर्क प्लेस में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आज का दिन आपके लिए कामयाबी लेकर आएगा। बिजनेस में आज फायदा होगा और हेल्थ भी ठीक ठाक बनी रहेगी। अटके हुए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके द्वारा दिया गया सुझाव किसी दूसरे के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। आज आपको किस्मत का साथ 85 प्रतिशत तक मिलेगा। आज आप भगवान गणेश को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं।

तुला:

Image Source: prabhatkhabar

तुला राशि वालों का दिन काफी अच्छे से नहीं बीतने के आसार है। किसी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये बात तय है कि मुश्किल समय में आपको आपके परिवार का साथ ज़रूर मिलेगा। कठिन समय का डटकर मुकाबला करे और बिल्कुल भी हौसला ना टूटने दे। आज के दिन किया गया इंवेस्टमेंट बुरा सिद्ध हो सकता है। कोई भी फैसला आज सोच समझकर ले। हो सके तो कल के लिए टाल दे। नसीब का साथ आपको 72 परसेंट मिलेगा। आपको आज शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन फ्रेश फील करेंगे। उनकी सेहत उनका साथ देगी। आज जॉब में उनको कामयाबी मिलेगी। बिज़नेस में भी आर्थिक मुनाफा होगा। फैमिली प्रॉब्लम खत्म हो जाएंगे। आज आपको आलस नहीं आएगा। इस वजह से आप अपने कामों को फुर्ती से निपटा लेंगे। स्टूडेंट्स को किसी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। आज नसीब 92 प्रतिशत तक आपके उपर मेहरबान रहेगा। आज आपको किसी सफ़ेद सामान का दान करना चाहिए।

धनु:

Image Source: prabhatkhabar

जिन लोगों की राशि धनु है किस्मत आज उनका साथ देती हुई दिख रही है। वर्क प्लेस पर आज आपकी परफॉर्मेंस काफी अच्छा रह सकता है। आप किसी से भी अच्छे से और शालीनता से वार्तालाप करने में सक्षम है। आपकी यही कला आपको सफलता की बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए काफी है। आज आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा। आज के दिन 82 प्रतिशत तक किस्मत आपके उपर मेहरबान रहेगी। आज आपको भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए।

मकर:

जिन लोगों की राशि मकर है उनको आज कार्यों में कामयाबी मिल सकती है। कोई नया बिज़नेस या स्टार्ट अप का आईडिया भी आज के दिन आ सकता है। वे आईडिया काफी सटीक होंगे और आपको उनपर ज़रूर काम करना चाहिए। आज के दिन बिज़नेस या नौकरी में किस्मत ज़रूर आपका साथ देगी। आप आज अपने चाहने वालों के साथ अच्छा समय गुज़ारेंगे। आज के दिन किस्मत 64 परसेंट तक आपका साथ देगी। आपको आज शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ:

जिन लोगों की राशि कुंभ है उन लोगों के लिए ये दिन काफी यादगार रहेगा। आप अपनी मीठी बोली से और चालाकी के माध्यम से किसी काम में कामयाबी अर्जित करेंगे। फैमिली और फ्रेंड के साथ यात्रा करने के भी योग बन रहे है। आप इस दिन क्वालिटी टाईम स्पेंड करेंगे। जॉब में तरक्की भी हो सकती है। आज किस्मत 95 प्रतिशत तक साथ देगी। आज आपको माँ सरस्वती की आराधना करनी चाहिए।

मीन:

Image Source: prabhatkhabar

यदि आपकी राशि मीन है तो इस दिन फैमिली के अंदर किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। लेकिन आप मेहनत और अपनी बुद्धि का प्रयोग करके पारिवारिक माहौल को अच्छा बना लेंगे। वर्क प्लेस में आपकी तारीफ हो सकती है। यदि आप अपने लाइफ पार्टनर के नाम से कोई काम कर रहे है तो वह ज़रूर फायदेमंद साबित होगा। इस दिन अच्छी खबरें प्राप्त हो सकती है। आज किस्मत आपका 85 परसेंट तक साथ देगी। किसी सफेद चीज़ का दान करना शुभ होगा।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

7 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago