धर्म

कब है वट सावित्रि का व्रत? क्या है इसका महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2022: हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। जिसमें महिलाएं विधि-विधान के साथ वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करती हैं तथा वृक्ष के चारों ओर 7 बार परिक्रमा करती हैं। ऐसा करने से पति के जीवन में आने वाली मुश्किलें दूर होती हैं और सुख और समृद्धि के साथ लंबी उम्र की प्राप्ति होती है।

यह त्योहार इस साल 30 मई, 2022 को मनाया जाएगा। इस बार यह अमावस्या सोमवार को पड़ रही है जिसके चलते इस बार यह व्रत और सोमवती अमावस्या दोनों एक साथ ही है। बता दें कि यह व्रत उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कई जगहों पर मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, हिंदू धर्म में बरगद का वृक्ष पूजनीय माान जाता है। इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इस वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री व्रत तिथि(Vat Savitri Vrat Kab Hai)

इस साल वट सावित्री का व्रत 30 मई सोमवार के दिन मनाया जाएगा। जोकि अमावस्या तिथि 29 मई को दोपहर 02:55 से प्रारंभ होगी, और 30 मई की शाम 05 बजे तक रहेगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट सावित्री का व्रत अखंड सौभाग्य, संतान प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वट सावित्री व्रत महत्व(Vat Savitri Vrat Katha)

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन विधि-विधान के साथ वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि बरगद के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन कच्चा सूत का धागा लपेटती सुहागिन महिलाएं वृक्ष की 7 बार परिक्रमा करती हैं।

Facebook Comments
Pooja Yadav

Share
Published by
Pooja Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago