धर्म

धनतेरस के दिन क्या ख़रीदे और क्या नहीं

Dhanteras Par Kya Kharide: धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा कई सालो से चली आ रही है। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धनवंतरि जब समुन्दर में प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में एक कलश था। इसलिए इस त्यौहार पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। कुछ लोग शगुन के रूप में सोने या चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं और इसके साथ ही दिवाली की पूजा के लिए गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीदते है।

अगर हम आज के दौर की बात करे तो लोग वाहन, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि भी धनतेरस पर ही खरीदते हैं। दूसरी तरफ हम गांव की बात करे तो लोग अपनी जरूरत का समान खरीदते है। इस बार धनतेरस सोमवार को आ रही है इसलिए चाँदी और सोना खरीदना शुभ रहेगा।

The Tribune

धनतेरस वाले दिन क्या खरीद कर घर लाना चाहिए(Dhanteras Par Kya Kharide) 

1. आप धनतेरस पर झाड़ू खरीदना चाहिए, ये माँ लक्ष्मी जी का प्रतीक है।
2. सूखा धनिया खरीदना चाहिए जिस घर में साबुत सूखा धनिया होता है, वहा हमेशा माँ लक्ष्मी निवास करती है।
3. धनतेरस के दिन कौड़ियों का खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है, इन कौड़ियों का प्रयोग दिवाली के दिन पूजा में किया जाता है।
4. अगर आप रोज पूजा करते है, तो आप शंख भी खरीद सकते है, शंख का खरीदना भी बहुत शुभ होता है।
5. धनतेरस के दिन पीतल या ताम्बे की धातु का समान खरीदने से घर में धन सम्रद्धि बढ़ती है।
6. दीपावली के पूजन का समान भी खरीदना शुभ माना जाता है।
7. दिवाली के दिन चाँदी या सोने के सिक्के/बिस्कुट खरीदना शुभ होता है।

ये भी पढ़े: धनतेरस पर भगवान कुबेर को कैसे ख़ुश करे। (What to do on Dhanteras)

धनतेरस के दिन भूल कर भी न ख़रीदे ये समान

1. इस दिन शीशा या कांच का समान न ख़रीदे।
2. एल्युम‌िन‌ियम का कोई भी समान न ख़रीदे।
3. नुकीला सामान खरीद कर न लाये।
4. धनतेरस के दिन टूटा-फूटा और खराब सामान न ख़रीदे, समान लेने से पहले जरूर देख ले।

ये भी पढ़े: Diwali Puja Vidhi : लक्ष्मी पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और आरती

प्रशांत यादव

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago