BCCI Annual Contract List 2023 In Hindi: बोर्ड ऑफ़ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया ने 26 मार्च की रात को केंद्रीय अनुबंध (BCCI Central Contract) का ऐलान कर दिया है। हर साल बीसीसीआई खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी सालाना वेतन सूची को तैयार करता है। बीती रात को घोषित की गयी सालाना अनुबंध सूची में बीसीसीआई ने कई बदलाव किये हैं। इस सूची में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को फायदा हुआ है तो वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर उन्हें चार वर्गों में बांटा जाता है, जिनमें A+ श्रेणी में रहने वाले हर एक खिलाड़ी को 7 करोड़, A श्रेणी में रहने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़, B श्रेणी में रहने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ और C श्रेणी में रहने वाले खिलाड़ियों को हर साल 1 करोड़ रूपये का भुगतान किया जाता है।
बीसीसीआई की ओर से जारी की गयी सूची के अनुसार इस साल 26 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है, जिसमें से 4 खिलाड़ी A+ श्रेणी, 5 खिलाड़ी A श्रेणी, 6 खिलाड़ी B श्रेणी और 11 खिलाड़ियों को C श्रेणी में रखा गया है।
Period | Grade A + | Grade A | Grade B | Grade C |
Oct 2022 to Sept 2023 | INR 7 Cr | INR 5 Cr | INR 3 Cr | INR 1 Cr |
Grade | S.No. | Name |
A+ | 1 | Rohit Sharma |
2 | Virat Kohli | |
3 | Jasprit Bumrah | |
4 | Ravindra Jadeja |
Grade | S.No. | Name |
A | 1 | Hardik Pandya |
2 | R Ashwin | |
3 | Mohd. Shami | |
4 | Rishabh Pant | |
5 | Axar Patel |
Grade | S.No. | Name |
B | 1 | Cheteshwar Pujara |
2 | K L Rahul | |
3 | Shreyas Iyer | |
4 | Mohd. Siraj | |
5 | Suryakumar Yadav | |
6 | Shubhman Gill |
Grade | S.No. | Name |
C | 1 | Umesh Yadav |
2 | Shikhar Dhawan | |
3 | Shardul Thakur | |
4 | Ishan Kishan | |
5 | Deepak Hooda | |
6 | Yuzvendra Chahal | |
7 | Kuldeep Yadav | |
8 | Washington Sundar | |
9 | Sanju Samson | |
10 | Arshdeep Singh | |
11 | KS Bharat |
बात की जाये दिग्गज खिलाड़ियों की तो पिछले एनुअल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहे बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे और भुवनेश्वर कुमार को इस नई सूची में जगह नहीं दी गयी है। जबकि विकेट कीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को पहली बार इस लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की क़ाबिलियत को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें पहली बार A श्रेणी में चुना है।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…