BCCI Women’s Annual Contract List In Hindi: बोर्ड ऑफ़ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया (बीसीसीआई) ने आज साल 2022-23 के लिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची का ऐलान कर दिया है। इस बार इस सूची में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बीसीसीआई की तरफ से जारी सूची में तीन खिलाड़ियों को ए ग्रेड, बी ग्रेड में पांच और सी ग्रेड में नौ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बीसीसीआई, ए श्रेणी के खिलाड़ियों को इस साल 50 लाख रुपये का भुगतान करेगी, वहीं बी और सी श्रेणी के खिलाड़ियों को क्रमशः 30 और 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको बीसीसीआई के द्वारा जारी की गयी महिला क्रिकेट खिलाडियों की सालाना अनुबंध सूची के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Grade | S.No. | Name |
A | 1 | Ms. Harmanpreet Kaur |
2 | Ms. Smriti Mandhana | |
3 | Ms. Deepti Sharma |
Grade | S.No. | Name |
B | 1 | Ms Renuka Thakur |
2 | Ms. Jemimah Rodrigues | |
3 | Ms. Shafali Verma | |
4 | Ms. Richa Ghosh | |
5 | Ms. Rajeshwari Gayakwad |
Grade | S.No. | Name |
C | 1 | Ms. Meghna Singh |
2 | Ms. Devika Vaidya | |
3 | Ms. Sabbineni Meghana | |
4 | Ms. Anjali Sarvani | |
5 | Ms. Pooja Vastrakar | |
6 | Ms. Sneh Rana | |
7 | Ms. Radha Yadav | |
8 | Ms. Harleen Deol | |
9 | Ms. Yastika Bhatia |
बीसीसीआई ने पिछले अनुबंध में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया था, लेकिन इस बार की सूची में 7 नए चेहरों को शामिल किया गया है। पिछली अनुबंध सूची का हिस्सा रहे सात खिलाड़ी को इस बार जगह नहीं मिली है। रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, देविका वैद्य, सब्बिनेनी मेघना, अंजलि सरवानी, राधा यादव और यास्तिका भाटिया पिछली अनुबंध सूची का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार इन्हे सालाना अनुबंधित सूची में शामिल किया गया है। रेणुका ठाकुर एक मात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिनको सीधे बी श्रेणी के लिए चुना गया है, जबकि अन्य सभी खिलाड़ियों को सी श्रेणी में चुना गया है।
पिछली अनुबंध सूची का हिस्सा रहीं झूलन गोस्वामी, मिताली राज़, पूनम यादव, तानिया भाटिया, पूनम राउत, शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी को इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया है।
जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष पहले सी ग्रेड में थीं और अब इन दोनों को बी ग्रेड में रखा गया है। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को ए से बी ग्रेड में रखा गया है। ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को भी बी से सी ग्रेड में शामिल किया गया है। पूर्व कप्तान मिताली राज़ और पूर्व तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जिसकी वजह से उन्हें सालाना अनुबंधित सूची में नहीं चुना गया
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…
Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…
Most 200 Runs Conceded by IPL Team In Hindi: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL…
Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…