Ashes 2023 Schedule in Hindi: आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड के बीच खेली जाने वाली बहुचर्चित क्रिकेट सीरीज (एशेज) की तारीखों का ऐलान हो गया है। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पुरुष टीमों के मध्य इस सीरीज की शुरुआत 16 जून 2023 को एजबेस्टन के मैदान से होगी। वहीं इस सीरीज़ का आखिरी मैच 27 जुलाई को ओवल के मैदान में खेला जायेगा। इंग्लैंड पुरुष टीम का नेतृत्व बेन स्टोक्स करेंगे। बीते बुधवार 21 सितम्बर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एशेज 2023 के लिए पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार एशेज की मेज़बानी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड करेगी। बात करें महिलाओं के एशेज की तो उनका पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर 22 जून को होगा। महिलाओं के दौरे में टेस्ट के अलावा एकदिवसीय और टी20 मैच भी शामिल है। महिला क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध 1 टेस्ट, 3 एकदिवसीय और 3टी 20 मैच खेलने हैं।
एशेज के लिए पुरुष टीम का शेड्यूल इस प्रकार है : Ashes 2023 Schedule in Hindi
मैच | दिनाँक | स्थान |
पहला मैच | 16 जून 2023 | एजबेस्टन |
दूसरा मैच | 28 जून 2023 | लॉर्ड्स |
तीसरा मैच | 6 जुलाई 2023 | हेडिंग्ले |
चौथा मैच | 19 जुलाई 2023 | ओल्ड ट्रैफर्ड |
पांचवां मैच | 27 जुलाई 2023 | ओवल |
एशेज महिला क्रिकेट टीम के लिए शेड्यूल इस प्रकार से है :-
मैच | दिनाँक | स्थान |
पहला टेस्ट | 22 जून 2023 | ट्रेंटब्रिज |
पहला टी20 | 1 जुलाई 2023 | एजबेस्टन |
दूसरा टी20 | 5 जुलाई 2023 | ओवल |
तीसरा टी20 | 8 जुलाई 2023 | लॉर्ड्स |
पहला वनडे | 12 जुलाई 2023 | ब्रिस्टल |
दूसरा वनडे | 16 जुलाई 2023 | एज बाउल |
तीसरा वनडे | 18 जुलाई 2023 | काउंटी मैदान टॉन्टन |
एशेज शेडूल की घोषणा के बाद इंग्लैण्ड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी क्लेयर कॉनर ने मीडिया से बात करके बताया कि ” हमें बहुत ख़ुशी है की हम 2023 में 2 एशेज के साथ न्यूजीलैंड पुरुष, आयरलैंड पुरुष और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैण्ड दौरे की मेजबानी करेंगे। और मुझे यकीन है कि हमारी टीम एशेज की चुनौती पूरी तरह से तैयार है।”
भारी है आस्ट्रेलिया का पलड़ा :- एशेज की शुरुआत साल 1882 में हई थी तब से लेकर अब तक आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड के मध्य 72 टेस्ट सीरीज खेली गयीं हैं जिनमें से आस्ट्रेलिया ने 34 व इंग्लैण्ड ने 32 मर्तबा जीत दर्ज की जबकि 6 टेस्ट सीरीज़ ड्रा रहीं।
आपको Ashes 2023 Schedule की यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताएं और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं हम इसी तरह क्रिकेट से जुड़ी हुई हर छोटी बड़ी जानकारी आप तक पहुँचाते रहेंगे। धन्यवाद
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…