Fastest Century in T20 World Cup in hindi: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे छोटा और लोकप्रिय फॉर्मेट टी20 की दीवानगी पुरे विश्व भर में है। वर्तमान में टी20 विश्वकप का आयोजन आस्ट्रेलिया में चल रहा है। टी20 फॉर्मेट के एक पारी का खेल महज 120 गेंदों का होता है ऐसे में बल्लेबाज़ पहली ही गेंद से आक्रामक रवैया अपना कर टीम को ठोस शुरुआत देने की कोशिश करते हैं। बहुत से बल्लेबाज़ उस आक्रामक पारी को जल्दबाज़ी में ही किसी गलत शॉर्ट खेल कर समाप्त कर देते हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी उस पारी को सही मुकाम में ले जाकर अपना शतक पूरा कर लेते हैं। आज के इस लेख में हम आपको टी20 विश्वकप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताएँगे।
Rank | Player | Balls Taken | Total Runs Scored | Against | 4s | 6s | Year |
1 | Chris Gayle | 47 | 100* | England | 5 | 11 | 2016 |
2 | Chris Gayle | 50 | 117 | South Africa | 7 | 10 | 2007 |
3 | B McCullum | 51 | 123 | Bangladesh | 11 | 7 | 2012 |
4 | Rilee Rossouw | 52 | 109 | Bangladesh | 7 | 8 | 2022 |
5 | Ahmed Shehzad | 58 | 111* | Bangladesh | 10 | 5 | 2014 |
बाएं हाथ के महान कैरीबियाई बल्लेबाज़ के नाम टी20 विश्वकप में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2016 के टी20 विश्वककप में इंग्लैंड ने मुंबई के वानखेड़े मैदान पर वेस्टइंडीज को 183 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल के शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य का पीछा आसानी से 4 विकेट के नुकसान पर कर लिया। क्रिस गेल ने इस पारी में 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाये, इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 11 शानदार छक्के निकले। टी20 विश्वकप में 2 शतक लगाकर क्रिस गेल टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं।
यह शतकीय पारी टी20 विश्वकप की पहली शतकीय पारी थी जो की यूनिवर्सल बॉस के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल के बल्ले से आई थी। क्रिस गेल की यह पारी टी20 विश्वकप के पहले ही मैच में विश्व कप आयोजक देश दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध आई थी, क्रिस गेल ने इस पारी में 57 गेंदों का सामना करके 117 रन बनाये थे। गेल ने अपना शतक महज 50 गेंदों में पूरा किया था, शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद भी क्रिस गेल अपनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे। यह शतकीय पारी टी20 विश्व कप की एकमात्र ऐसी शतकीय पारी है जो मैच हारने वाली टीम की तरफ से लगाई गई है। क्रिस गेल के द्वारा बनाया गया यह शतक टी20 विश्वकप इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक है।
यह भी पढ़े: टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज़ ब्रेंडन मैकुलम के नाम टी20 विश्वकप का तीसरा सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड है। साल 2012 के टी20 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ ब्रेंडन मैकुलम ने 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, उस पारी में मैकुलम ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मैकुलम की इस शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड यह मैच 59 रनों के बड़े अंतर से जीतने में सफल हुआ।
दक्षिण अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक रेली रोसौव ने इसी साल के टी20 विश्वकप में बांग्लादेश के विरुद्ध बल्लेबाज़ करते हुए 52 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए टी20 विश्वकप इतिहास का चौथा सबसे तेज़ शतक लगा दिया। रेली रोसौव ने इस पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 109 रन बनाये। रेली रोसौव की शतक की बदौलत ही दक्षिण अफ्रीकी टीम बांग्लादेश के सामने 205 विशाल लक्ष्य रखने में सफल हुई और बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम महज 101 रनों में सिमट गयी।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ अहमद शहजाद के नाम टी20 विश्वकप में पांचवां सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड है। साल 2014 के विश्वकप में बांग्लादेश के विरुद्ध बल्लेबाज़ी करते हुए अहमद शहजाद ने 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। अहमद शहजाद की यह पारी 111 रनों की थी और इस पारी में 11 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल थे। शहजाद की इस पारी की बदौलत पाकिस्तान ने यह मैच बांग्लादेश को 50 रनों के बड़े अंतर से हारने में सफल हुआ। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ पाकिस्तान के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।
यह थे आईसीसी टी20 विश्वकप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़।
यह भी पढ़े: ये हैं टी20 विश्वकप में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़
आपको Fastest Century in T20 World Cup in Hindi की यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी प्रकार से क्रिकेट से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…