Fastest Hundred in Test: विश्व क्रिकेट के लगभग सभी बल्लेबाज़ टी20 क्रिकेट खेलते हैं जिसकी वजह से उन बल्लेबाजों की आक्रामकता की छाप एक दिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में भी भरपूर देखने को मिलती है। वनडे और टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों को तो सब जानते हैं। जबकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा। आज के इस लेख में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बातएंगे।
Balls | Player | Match | Location | Season |
54 | B McCullum | New Zealand v Australia | Christchurch | 2015/16 |
56 | IVA Richards | West Indies v England | St John’s | 1985/86 |
56 | Misbah-ul-Haq | Pakistan v Australia | Abu Dhabi | 2014/15 |
57 | A Gilchrist | Australia v England | Perth | 2006/07 |
67 | J Gregory | Australia v South Africa | Johannesburg | 1921/22 |
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और खतरनाक बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैकुलम अपनी आक्रामक और स्टाइलिश बल्लेबाज़ी के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध थे। मैकुलम ने साल 2016 में कंगारुओं के ख़िलाफ़ खेलते हुए मात्र 54 गेंदों में शतक पूरा करके टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। मैकुलम ने अपने टेस्ट कैरियर के 101 मैचों की 176 पारियों में 38.64 की औसत से 6453 रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में मैकुलम के नाम 12 शतक व 31 अर्धशतक भी दर्ज हैं। टेस्ट में इनका सर्वाधिक स्कोर 302 रन है। मैकुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 107 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।
विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान और सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स ने अपने समय में हर एक विरोधी टीम के विरुद्ध जम कर रन बनाये हैं। विवियन रिचर्ड्स ने साल 1986 में इंग्लैण्ड के विरुद्ध सेंट लुसिया के मैदान में खेलते हुए मात्र 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यह शतक टेस्ट क्रिकेट में अब तक का दूसरा सबसे तेज़ शतक है। 56 गेंदों में शतक पूरा करते ही उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जैक ग्रेगरी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। विवियन रिचर्ड्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में खेले गए 121 मैचों की 182 परियों में 50.23 की शानदार औसत से 8540 रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में विवियन रिचर्ड्स के नाम 24 शतक और 45 अर्धशतक भी दर्ज हैं। टेस्ट में विवियन रिचर्ड्स का सर्वाधिक स्कोर 291 रन है।
यह भी पढ़े: ये हैं क्रिकेट इतिहास के सबसे बेस्ट फ़िनिशर
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज़ मिस्बाह उल हक़ के नाम टेस्ट क्रिकेट का तीसरा सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस पारी में मिस्बाह ने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। 56 गेंदों में शतक बनाकर मिस्बाह ने महान कैरिबियाई बल्लेबाज़ सर विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। मिस्बाह उल हक़ ने अपने कैरियर में खेले 75 टेस्ट मैचों की 132 परियों में 46.62 की शानदार औसत से 5222 रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में मिस्बाह उल हक़ का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 161 रन है और इनके नाम 10 शतक व 39 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
विश्व क्रिकेट के सफ़लतम विकेटकीपरों में से एक और बाएं हाथ के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट अपनी खतरनाक बल्लेबाज़ी के लिए प्रसिद्ध थे। एडम गिलक्रिस्ट के नाम टेस्ट क्रिकेट का चौथा सबसे तेज़ शतक 57 गेंदों में लगाने का रिकॉर्ड है। गिलक्रिस्ट ने यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ के मैदान में 2006 में खेली थी। गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट कैरियर में खेले गए 96 मैचों की 137 परियों में 47.60 की शानदार औसत से 5570 रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में गिलक्रिस्ट के नाम 17 शतक व 26 अर्धशतक भी दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में गिलक्रिस्ट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 204 रन है।
पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जैक ग्रेगरी का अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर भले ही चोटों की वजह से ज्यादा लम्बा न रहा हो लेकिन उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे केवल विश्व क्रिकेट के चार बल्लेबाज़ ही तोड़ पाए हैं। जैक ग्रेगरी के नाम टेस्ट क्रिकेट का पाँचवा सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जैक ग्रेगरी ने साल 1921 में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ खेलते हुए जोहान्सबर्ग के मैदान में मात्र 67 गेंदों में शतक पूरा करके क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था। जैक ने अपने टेस्ट कैरियर में कुल 24 मैचों की 34 परियों में 36.96 की औसत से 1146 रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में जैक के नाम 2 शतक सहित 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
यह थे टेस्ट क्रिकेट में 5 सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़।
आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी तरह से क्रिकेट से जुडी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आप से साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…
Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…