क्रिकेट

क्या आप जानते है गौतम गंभीर से जुड़े तथ्य

भारतीय क्रिकेट में सफल बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर है। ये पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर है। वो अपने सरनेम की तरह काफी गंभीर मिजाज के है। गौतम कई बार मैदान में खिलाड़ियों से भिड़ भी चुके है। 14 अक्टूबर 1981 को गौतम गंभीर का जन्म हुआ था। उन्होंने 2003 में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। लेकिन प्रदर्शन के कारण वो अंदर-बाहर होते रहे। 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन ने गंभीर की टीम इंडिया में जगह पक्की कर दी। यह टूर्नामेंट भारत ने पहली बार जीता था।

गौतम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अभी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गौतम गंभीर ने अपना आखिरी वन-डे जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेला था। राहुल द्रविड़ के बाद गौतम को टीम इंडिया की दूसरी दीवार भी कहा गया है। आज हम इस लेख में आपको गौतम गंभीर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने वाले है।

गंभीर के रोचक तथ्य Gautam Gambhir Facts in Hindi

गौतम गंभीर ने अपने क्रिकेट जीवन में दो विश्व कप खिताब जीते है और उन दोनों विश्व कप में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई थी। 2007 में भी टी-20 विश्व कप में गंभीर सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 2016 में राजकोट टेस्ट में ख़राब प्रदर्शन के बाद उनको टीम से बहार कर दिया गया था। उस वक्त उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने का मन बनाया था। इसके बाद 2017 में घरेलू सत्र के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में खराब प्रदर्शन ने उन्हें ज्यादा सोचने के लिए मजबूर किया। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आइये जानते है उनसे जुड़े कुछ और रोचक तथ्य

  • गौतम रियल लाइफ में बहुत ज्यादा आलसी है इसका खुलासा उनकी वाइफ ने किया था।
  • गंभीर अपने ग्रैंड पेरेंट्स के साथ रहे है।
  • गौतम को लॉन्ग ड्राइव और जीप चलाना बहुत पसंद है।
  • गौतम गंभीर पिज्जा और चाइनीज फूड के दीवाने है।
  • इनको वीडियो गेम्स खेलना बहुत पसंद है।
  • गंभीर ने वनडे में अपना पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2005 में जड़ा था
  • इनको 2007 में वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था।
  • टेस्ट मैच में लगातार पांच शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड गौतम के नाम है।
  • टेस्ट मैच में गंभीर ने  9 शतक और 22 अर्धशतक लगाए है।
  • वनडे मैचों में 11 शतक दर्ज है।
  • गंभीर को गौती के नाम से भी जाना जाता है।
  • उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल टीम केकेआर को खिताबी जीत दिलाई थी।
  • गौतम गंभीर को अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गंभीर ने टेस्ट में डेब्यू किया था।
  • रियल लाइफ में गंभीर बहुत ही शांत स्वभाव के है। लेकिन वहीं क्रीज़ की बात करे तो वो काफी आक्रामक हो जाते है।

हम अपनी वेबसाइट पर महान लोगो के रोचक तथ्य, उनकी जीवनी आदि डालते रहते है। अगर आपको ये सब पढ़ना अच्छा लगता है तो हमे आप रेगुलर फॉलो करे। इसके अलावा आपको गौतम गंभीर के बारे कोई अलग से तथ्य पता है तो कमेंट बॉक्स में हमे बताएं। हम उस तथ्य को जल्दी ही अपनी लिस्ट में शामिल करेंगे।

प्रशांत यादव

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago