भारतीय क्रिकेट में सफल बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर है। ये पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर है। वो अपने सरनेम की तरह काफी गंभीर मिजाज के है। गौतम कई बार मैदान में खिलाड़ियों से भिड़ भी चुके है। 14 अक्टूबर 1981 को गौतम गंभीर का जन्म हुआ था। उन्होंने 2003 में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। लेकिन प्रदर्शन के कारण वो अंदर-बाहर होते रहे। 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन ने गंभीर की टीम इंडिया में जगह पक्की कर दी। यह टूर्नामेंट भारत ने पहली बार जीता था।
गौतम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अभी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गौतम गंभीर ने अपना आखिरी वन-डे जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेला था। राहुल द्रविड़ के बाद गौतम को टीम इंडिया की दूसरी दीवार भी कहा गया है। आज हम इस लेख में आपको गौतम गंभीर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने वाले है।
गौतम गंभीर ने अपने क्रिकेट जीवन में दो विश्व कप खिताब जीते है और उन दोनों विश्व कप में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई थी। 2007 में भी टी-20 विश्व कप में गंभीर सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 2016 में राजकोट टेस्ट में ख़राब प्रदर्शन के बाद उनको टीम से बहार कर दिया गया था। उस वक्त उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने का मन बनाया था। इसके बाद 2017 में घरेलू सत्र के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में खराब प्रदर्शन ने उन्हें ज्यादा सोचने के लिए मजबूर किया। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आइये जानते है उनसे जुड़े कुछ और रोचक तथ्य
हम अपनी वेबसाइट पर महान लोगो के रोचक तथ्य, उनकी जीवनी आदि डालते रहते है। अगर आपको ये सब पढ़ना अच्छा लगता है तो हमे आप रेगुलर फॉलो करे। इसके अलावा आपको गौतम गंभीर के बारे कोई अलग से तथ्य पता है तो कमेंट बॉक्स में हमे बताएं। हम उस तथ्य को जल्दी ही अपनी लिस्ट में शामिल करेंगे।
प्रशांत यादव
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…