Longest Six in Cricket History in Hindi: आधुनिक क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी की काबिलियत का अंदाजा उसके छक्के मारने की क्षमता से आँकी जाती है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसे बहुत से खिलाड़ी हुए जिन्होंने लम्बे लम्बे छक्के मारकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। छक्के मरने की कला केवल बल्लेबाज़ों के बस में नहीं, अपितु गेंदबाज़ों ने भी क्रिकेट के खेल में बहुत लम्बे छक्के लगाए हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको खिलाड़ियों के द्वारा लगाए गए 10 सबसे लम्बे छक्कों के बारे में बताएँगे।
Rank | Player Name | Distance | Versus | Year |
1 | Shahid Afridi (PAK) | 153 m | South Africa | 2013 |
2 | Brett Lee (AUS) | 143 m | West Indies | 2005 |
3 | Martin Guptill (NZ) | 127 m | South Africa | 2012 |
4 | Liam Livingstone (ENG) | 122 m | Pakistan | 2021 |
5 | Corey Anderson (NZ) | 122 m | India | 2014 |
6 | Mark Waugh (AUS) | 120 m | New Zealand | 1997 |
7 | Yuvraj Singh (IND) | 119 m | Australia | 2007 |
8 | MS Dhoni (IND) | 118 m | New Zealand | 2009 |
9 | Shahid Afridi (PAK) | 118 m | Australia | 2005 |
10 | Chris Gayle (WI) | 116 m | India | 2010 |
क्रिकेट इतिहास का सबसे लम्बा छक्का मारने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। शाहिद अफरीदी ने यह कारनामा साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग मैदान में किया था। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज रेयान मेक्लेरन की गेंद पर 153 मीटर का छक्का जड़कर शाहिद ने विश्व क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
पूरी दुनिया में अपनी घातक बोलिंग के लिए मशहूर ब्रेट ली के नाम क्रिकेट का दूसरा सबसे लम्बा छक्का मारने का रिकार्ड दर्ज है। साल 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रेट ली ने 143 मीटर लम्बा छक्का लगाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। यह शॉट खेलने के बाद ब्रेट ली को खुद के ऊपर ही यक़ीन नहीं हो रहा था।
न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक मार्टिन गुप्टिल ने साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोत्सोबे की गेंद पर मिड विकेट की ओर 127 मीटर का लम्बा छक्का लगाया था। मार्टिन के द्वारा लगाया गया यह छक्का क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे लम्बा छक्का है।
यह भी पढ़े: ये हैं क्रिकेट के सबसे फुर्तीले फ़िल्डर
लियाम लिविंग्स्टन वर्तमान समय में इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। लियाम लिविंग्स्टन अपने लम्बे लम्बे छक्के मरने की काबिलियत की वजह से फैंस के दिलों में राज़ करते हैं। लियाम लिविंग्स्टन ने साल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले के मैदान पर हारिस रउफ की गेंद को अपने बल्ले से 122 मीटर दूर पहुँचाया था।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ कोरी एंडरसन अपने लम्बे छक्के मारने की क़ाबिलियत की वजह से पुरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। साल 2014 में भारत के ख़िलाफ़ पहले वन डे मैच में कोरी एंडरसन ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को 122 मीटर का लम्बा छक्का लगाया था। यह किसी भी बल्लेबाज़ के द्वारा भारत के विरुद्ध लगाया गया सबसे लम्बा छक्का है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक मार्क वॉ अपनी शानदार शॉट सेलेक्शन और टाइमिंग के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध थे। मार्क ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1997 में डेनियल विटोरी के गेंद में 120 मीटर लम्बा छक्का लगाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था।
“सिक्सर किंग” के नाम से पुरे क्रिकेट जगत में विख्यात बाएं हाथ के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पहले टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के विरुद्ध एक ओवर में 6 छक्के लगाकर तहलका मचा दिया था। युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी छक्के मारने में निपुण थे। शाहिद अफरीदी ने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 118 मीटर का लम्बा छक्का लगाया था। शाहिद अफरीदी के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
छक्के मारने की बात हो और उसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम न आये तो वो बात अधूरी सी रहती है। क्रिकेट इतिहास के सबसे शांत खिलाड़ी और मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी तनावपूर्ण स्थितियों में छक्के लगाने में माहिर हैं। न्यूजीलैंड के विरुद्ध साल 2009 में ऑकलैंड के मैदान पर धोनी ने 118 मीटर लम्बा छक्का लगाया था।
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। क्रिस गेल गेंद को आसानी से क्रीज़ के अंदर खड़े होकर आसमान की सैर करवा देते थे। ऐसा ही कारनामा उन्होंने किया था साल 2010 के टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ युसूफ पठान की गेंद को गेल ने किंग्स्टन के स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखाया था। गेल के द्वारा लगाए गए इस छक्के की दूरी 116 मीटर थी।
आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताएं और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। हम इसी प्रकार क्रिकेट से जुडी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…