Most ducks in career in Hindi: क्रिकेट के खेल में हर एक खिलाड़ी की मंशा होती है की उसके नाम क्रिकेट का कोई न कोई रिकॉर्ड दर्ज हो। ऐसा कुछ इसलिए भी है क्योंकि क्रिकेट इतिहास में जितने भी महान खिलाडी हुए हैं उनके नाम क्रिकेट इतिहास का कोई न कोई रिकॉर्ड दर्ज है। चाहे वो सदी के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रन और शतकों का रिकॉर्ड हो या फिर मुथैया मुरलीधरन के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक विकेट्स लेने का। लेकिन इन सभी रिकॉर्ड्स के अलावा भी क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा भी रिकॉर्ड है जिसे हर एक खिलाड़ी अपनाने से बचता है, वो रिकॉर्ड है क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य में आउट होने का। आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेट इतिहास के कुछ ऐसे खिलाडियों के बारे में बताएँगे जिनके नाम उनके क्रिकेटिंग करियर में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Player | Span | Mat | Inns | Ducks |
M Muralidaran (SL) | 1992-2011 | 495 | 328 | 59 |
C Walsh (WI) | 1984-2001 | 337 | 264 | 54 |
S Jayasuriya (SL) | 1989-2011 | 586 | 651 | 53 |
G McGrath (AUS) | 1993-2007 | 376 | 207 | 49 |
S Broad (ENG) | 2006-2022 | 336 | 326 | 49 |
अपनी जादुई स्पिन गेंदों से पुरे विश्व के बल्लेबाज़ों को आउट करने वाले महान श्रीलंकाई गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकार्ड दर्ज है। इस महान स्पिनर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में खेले गए 495 मैचों की 328 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 9.26 की औसत से 1936 रन बनाये हैं। इस दौरान मुथैया मुरलीधरन के बल्ले से 1 अर्धशतकीय पारी भी निकली है। महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन अपने 19 साल के लम्बे अंतर्राष्ट्रीय करियर में बल्लेबाज़ी करते हुए 59 मर्तबा शून्य रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं।
वेस्टइंडीज के सफलतम तेज़ गेंदबाज़ों में से कर्टनी वॉल्श क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। कर्टनी वॉल्श ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में खेले गए 337 मैचों 264 पारियों में 7.39 की औसत से 1257 रन बनाये हैं। कर्टनी वॉल्श अपने 17 साल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बल्लेबाज़ी के दौरान 54 बार शून्य रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं। कर्टनी वॉल्श अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले गेंदबाज़ हैं।
यह भी पढ़े: वनडे क्रिकेट में खेली गई तूफानी अर्धशतकीय पारियां
पुरे विश्व क्रिकेट को अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी शैली से पॉवरप्ले खेलने का नया रूप बताने वाले महान श्रीलंकाई बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे पायदान पर है। सनथ जयसूर्या ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में खेले गए कुल 586 मैचों की 651 पारियों में 34.14 की औसत से 21032 रन बनाये हैं। इस दौरान जयसूर्या के बल्ले से 42 शतकीय और 103 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। सनथ जयसूर्या अपने 22 साल के लम्बे अंतर्राष्ट्रीय करियर में बल्लेबाज़ी के दौरान 53 मर्तबा शून्य रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं।
अपनी लहराती हुई गेंदों से पुरे विश्व के बल्लेबाज़ों को परेशान करने वाले महान ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्राथ का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में चौथे पायदान पर है। ग्लेन मैक्ग्राथ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेले गए कुल 376 मैचों की 207 पारियों में 6.77 की औसत से 761 रन बनाए हैं। इस दौरान ग्लेन मैक्ग्राथ के बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी निकली है। ग्लेन मैक्ग्राथ अपने 14 साल के लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 49 बार शून्य रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं।
अपनी घातक गेंदबाज़ी से पूरे क्रिकेट जगत के बल्लेबाज़ों के नाक में दम करने वाले इंग्लैण्ड के सफलतम तेज़ गेंदबाज़ों में से एक स्टुअर्ड ब्रॉड का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पांचवें पायदान पर है। स्टुअर्ड ब्रॉड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेले गए कुल 336 मैचों की 326 पारियों में 16. 65 की औसत से 4197 रन बनाये हैं। स्टुअर्ड ब्रॉड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक शतक और 13 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। स्टुअर्ड ब्रॉड ने अभी तक के अपने 16 साल के लम्बे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 49 मर्तबा शून्य के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं।
* स्टुअर्ड ब्रॉड अभी भी इंग्लैण्ड क्रिकेट टीम का नियमित हिस्सा हैं अतः उनके आकड़ों में इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़े: वनडे क्रिकेट के एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़।
तो यह थे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ी ।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…