Most Expensive Ball In Cricket History In Hindi: क्रिकेट की दुनिया में आपने अक्सर देखा होगा जब किसी गेंदबाज़ ने एक ओवर में खूब रन लुटाए हों। ऐसी घटनाओं को याद करते ही हमारे जहन में युवराज सिंह के 6 छक्के और रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों वाला सीन सामने आ जाता है। हालांकि यह ओवर उस गेंदबाज़ के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग के गेंदबाज़ अभिषेक तंवर के लिए मंगलवार का दिन कुछ ऐसा ही था।
सलेम स्पार्टन्स के लिए खेलने वाले अभिषेक तंवर ने मंगलवार के दिन खेले गए एक मैच में क्रिकेट इतिहास की सबसे मंहगी गेंद फेंकी है। उनकी इस गेंद पर 18 रन आए हैं। आइए आपको बताते हैं इस गेंद की पूरी कहानी।
अभिषेक तंवर जब पारी का आखिरी ओवर फेंकने के लिए आए तो इन्होने ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज़ को बोल्ड कर दिया लेकिन यह गेंद नो बॉल निकली, इसके बाद फ्री हिट पर बल्लेबाज़ ने छक्का लगाया और यह गेंद भी नो बॉल थी। इसकी अगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने 2 रन लिए लेकिन यह भी नो बॉल थी, अब तक बिना किसी गेंद के ही 11 रन बन चुके थे। नो बॉल से परेशान होकर अभिषेक ने वेरिएशन करने की कोशिश की लेकिन यह गेंद वाइड गई। आखिरी गेंद तो सही रही लेकिन बल्लेबाज़ ने इसमें छक्का लगा दिया। यानी तीन नो बॉल, 1 वाइड के कारण अभिषेक तंवर ने एक गेंद पर ही 18 रन लुटा दिए। इसे क्रिकेट इतिहास की सबसे मंहगी गेंद माना गया है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…