क्रिकेट

बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

Most International Sixes as Captain: आधुनिक क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज़ की काबिलियत उसके छक्के लगाने की कला से आंकी जाती है। अगर बात सीमित प्रारूपों पर आ जाये तो बल्लेबाज़ों को छक्के लगाने की कला में अधिक निपुण होने की आवश्यकता होती है। किसी भी मैच में बल्लेबाज़ों के द्वारा लगाए गए छक्के मैच के नतीजों में फर्क डाल देती हैं। जब भी कोई बल्लेबाज़ छक्का लगाता है तब उसके आत्मविश्वास में इजाफा होता है, क्रिकेट के खेल में लम्बे छक्के लगाने के लिए बल्लेबाज़ों के पास ताकत के साथ अच्छी स्किल का होना भी जरुरी है। एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज़ मैच के हर एक सिचुएशन में छक्के लगाने में माहिर थे और मौजूदा समय में भी सूर्यकुमार यादव, लियाम लिविंग्स्टन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज़ अपनी पारी में खूब छक्के लगाते हैं।

अपने पिछले एक लेख में हमने आपको क्रिकेट के खेल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताया था और आज के इस लेख में भी हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताएँगे।

Most International Sixes as Captain | कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के

CAPTAINSIXES
EOIN MORGAN233
MS DHONI211
RICKY PONTING171
BRENDON MCCULLUM170
ROHIT SHARMA*138

5. रोहित शर्मा (भारत), 138 छक्के

मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान के अंदर अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी शैली के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक के अपने कप्तानी करियर में 138 छक्के लगा चुके हैं।

4. ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), 170 छक्के: Most International Sixes as Captain

Image Source: ICC

न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान और बल्लेबाज़ों में से एक ब्रैंडन मैकुलम पूरे विश्व में अपनी एक अलग ही शैली के लिए जाने जाते थे। ब्रैंडन मैकुलम बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने बतौर कप्तान अपने करियर में 170 छक्के लगाए हैं।

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), 171 छक्के

Image Source: ESPNcricinfo

ऑस्ट्रेलिया और विश्व क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग अपनी ठोस बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर थे। रिकी पोंटिंग बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान अपने कप्तानी करियर में 171 छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़े: इन दिग्गज कप्तानों के नाम दर्ज है लम्बे समय तक वनडे कप्तानी का रिकॉर्ड

2. महेंद्र सिंह धोनी (भारत), 211 छक्के 

Image Source: ESPNcricinfo

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान और खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक महेंद्र सिंह धोनी मैदान के अंदर अपनी एक अलग ही छाप रखते थे। महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान अपने कप्तानी करियर में 211 छक्के लगाए हैं।

1. इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), 233 छक्के: Most International Sixes as Captain

Image Source: ICC

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक और अपने समय के धाकड़ बल्लेबाज़ इयोन मोर्गन बल्लेबाज़ी के दौरान खूब लम्बे लम्बे छक्के लगाते थे। इयोन मोर्गन बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इयोन मोर्गन ने अपने कप्तानी करियर ने 233 छक्के लगाए हैं।

* रोहित शर्मा मौजूदा समय में अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अतः उनके आकड़ों में इजाफा हो सकता है।

तो यह थे बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़। 

यह भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय वनडे में इन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है सबसे अधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago