क्रिकेट

टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़।


Most Runs in T20 World Cup in Hindi: यूँ तो टी20 क्रिकेट को आईसीसी की मान्यता साल 2005 में मिली। मान्यता मिलने के साथ ही टी20 में लगातार रिकॉर्ड्स बन और टूट रहे हैं। टी20 क्रिकेट के पहले विश्वकप का आयोजन साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हुआ था। इस साल के टी20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली है। टी20 विश्वकप में बहुत से रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। आज भी हम आपको एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको टी20 विश्वकप में 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताएँगे।  

Most Runs in T20 World Cup

PlayerYear activeMatInnsRunsHSAve10050
M Jayawardene (SL)2007-20143131101610039.0716
V Kohli (INDIA)2012-202224*22100189*84.36012
CH Gayle (WI)2007-2021333196511734.4627
R Sharma (INDIA)2007-202236*3391979*37.309
TM Dilshan (SL)2007-2016353489796*30.9306

टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन(Most runs in T20 World Cup History)

1. महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

श्रीलंका के इस दाएं हाथ के महान बल्लेबाज़ ने टी20 विश्वकप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। महेला जयवर्धने ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय टी20 विश्वकप कैरियर में खेले गए 31 मैचों की 31 पारियों में 39.07 की औसत और 134.74 की स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाये हैं। टी20 विश्व कप में महेला के बल्ले से 1 शतक व 6 अर्धशतकीय  निकली हैं। अगर बात करें महेला जयवर्धने के ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों के प्रदर्शन की तो जयवर्धने ने अपने करियर में 55 मैचों की 55 परियों में 31.76 की औसत और 133.18  स्ट्राइक रेट से 1493 रन बनाये हैं। टी 20 क्रिकेट में महेला जयवर्धने के नाम 1 शतक व 9 अर्धशतक दर्ज हैं।

2. विराट कोहली (भारत) (Most Runs in T20 World Cup)

वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी दिग्गज भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। विराट ने अब तक टी20 विश्वकप के महज 24 मैचों की 22 पारियों में 83.41 की औसत और 131.71 की स्ट्राइक रेट से 1001 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में खेले गए 112 मैचों की 104 पारियों में 52.27 की औसत व 138.34 के स्ट्राइक रेट से 3868 रन बनाये हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 1 शतक व 35 अर्धशतक निकले हैं। विराट का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 122 रन है।

यह भी पढ़े: ये हैं टी20 विश्वकप में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। क्रिस गेल ने साल 2007 टी20 विश्वकप से लेकर साल 2021 तक सभी टी20 विश्वकप खेले हैं। क्रिस गेल टी20 विश्वकप करियर में कुल 33 मैचों की 31 परियों में 34.46 की औसत और 142.75 की शानदार स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाये हैं। टी20 विश्व कप में क्रिस गेल के नाम 2 शतकीय व 7 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। क्रिस ने वेस्टइंडीज के लिए खेले गए 79 टी20 मैचों की 75 पारियों में 27.92 की औसत और 137.50 के स्ट्राइक रेट से 1899 रन बनाये हैं। टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम 2 शतकों सहित 14 अर्धशतकीय पारियां शामिल है, टी20 में गेल का सर्वाधिक स्कोर 117 रन है।

4. रोहित शर्मा (भारत)

मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। रोहित ने अभी तक अपने टी20 विश्व कप करियर में खेले गए 36 मैचों की 33 परियों में 36.76 की औसत और 130.53 के स्ट्राइक रेट से 919 रन बनाकर पांचवें पायदान पर हैं। टी20 विश्वकप में रोहित के बल्ले से 8 अर्धशतकीय परियां निकली हैं। रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में अभी तक कुल 145 मैचों की 137 पारियों में 31.74 की औसत और 140.13 के स्ट्राइक रेट से 3809 रन बनाये हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 4 शतक और 29 अर्धशतक भी निकले हैं। टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

5. तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)

श्रीलंका के दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान टी20 विश्वकप में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। तिलकरत्ने दिलशान ने अपने टी20 विश्व कप करियर में खेले गए 35 मैचों की 34 पारियों में 30.93 की औसत और 124.06 की स्ट्राइक रेट से 897 रन बनाए हैं। इस दौरान दिलशान के बल्ले से 6 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। दिलशान ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 कैरियर में कुल खेले गए 80 मैचों की 79 पारियों में 28.19 की औसत और 120.54  स्ट्राइक रेट से 1889 रन बनाये हैं। इस दौरान दिलशान के बल्ले से एक शतक सहित 13 अर्धशतक निकले, वहीं  टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 104 रन है।

तो यह थे 20 विश्वकप इतिहास के 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़।

यह भी पढ़े: क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ जिन्होंने अपनी रफ़्तार से मचाया तहलका

नोट :- रोहित शर्मा और विराट कोहली इस वर्ष भी टी20 विश्वकप खेल रहे हैं,जिसकी वजह से उनके रनो के आकड़ों में इजाफा भी हो सकता है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी प्रकार से क्रिकेट से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी को आपसे साझा करते रहेंगे।धन्यवाद  

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago