Most Runs in Test Cricket in Hindi: किसी भी खिलाड़ी की असली पहचान क्रिकेट के सबसे पुराने और कठिन फॉर्मेट यानि की टेस्ट क्रिकेट में होती है। टेस्ट क्रिकेट में खिलाडियों के अनुशासन, उनकी क्लास और आक्रमकता को बारीकी से देखा जा सकता है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बहुत से शानदार बल्लेबाज़ों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और वर्तमान समय में भी जो रुट, केन विलियम्सन, विराट कोहली जैसे बल्लेबाज़ अपनी प्रतिभा से पूरे क्रिकेट जगत को गौरवान्वित कर रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताएँगे।
Player | Country | Year active | Matches | Runs | HS | Ave | 100s |
Sachin Tendulkar | India | 1989-2013 | 200 | 15921 | 248 | 53.78 | 51 |
Ricky Ponting | Australia | 1995-2012 | 168 | 13289 | 257 | 51.85 | 41 |
Jacques Kallis | South Africa | 1995-2013 | 166 | 13289 | 224 | 55.37 | 45 |
Rahul Dravid | India | 1996-2012 | 164 | 13288 | 270 | 52.31 | 36 |
Alastair Cook | England | 2006-2018 | 161 | 12472 | 294 | 45.35 | 33 |
पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को सदी का सबसे महान खिलाडी का दर्जा प्राप्त है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है। सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपना पदार्पण साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची के मैदान पर महज 16 साल की उम्र में किया था। अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट कैरियर में खेले गए कुल 200 मैचों की 329 परियों में सचिन तेंदुलकर ने 53.78 की शानदार औसत से 15921 रन बनाये हैं। टेस्ट करियर में सचिन के नाम 51 शतक और 68 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, टेस्ट में सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 248 रन है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।
पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और शानदार बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी हैं। रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट पदार्पण साल 1995 में श्रीलंका के विरुद्ध पर्थ के मैदान में किया था। रिकी पोंटिंग ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में 168 मैच खेले हैं। अपने खेले गए 168 मैचों की 287 परियों में 51.85 की औसत से 13378 रन बनाये हैं। इस दौरान पोंटिंग के बल्ले से 41 शतक और 62 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं, टेस्ट क्रिकेट में पोंटिंग का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन है।
यह भी पढ़े: क्रिकेट मैदान के अंदर खेल को शर्मशार कर देने वाले पल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान ऑल राउंडर जैक कैलिस टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। जैक कैलिस ने अपना अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट पदार्पण इंग्लैंड के विरुद्ध डरबन के मैदान पर साल 1995 में किया। जैक कैलिस ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 166 मैच हैं। अपने खेले गए 166 मैचों की 280 पारियों में 55.37 की औसत से 13289 रन बनाये हैं। अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में जैक कैलिस के नाम 45 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं, टेस्ट क्रिकेट में जैक कैलिस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 रन है।
भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले पूर्व महान बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड के विरुद्ध साल 1996 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कि थी। द्रविड़ ने अपने टेस्ट कैरियर में भारत के लिए खेले गए 164 मैचों की 286 पारियों में 52.31 की शानदार औसत से 13288 रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के नाम 36 शतक और 63 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 270 रन है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक एलेस्टेयर कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूचि में पांचवें पायदान पर हैं। एलेस्टेयर कुक ने इंग्लैंड के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का पदार्पण साल 2006 में भारत के विरुद्ध नागपुर के मैदान पर किया था।
एलेस्टेयर कुक ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में खेले गए 161 मैचों की 291 पारियों में 45.35 की औसत से 12472 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में एलेस्टेयर कुक के नाम 33 शतक और 57 अर्धशतक दर्ज हैं, टेस्ट में कुक का सर्वाधिक स्कोर 294 रन है।
यह थी टेस्ट क्रिकेट में 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची।
यह भी पढ़े: बॉउंड्री के लिहाज से तीन सबसे छोटे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान
आपको Most Runs in Test Cricket की यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करिये। हम इसी प्रकार से क्रिकेट से जुडी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…