क्रिकेट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

Most sixes in career in Hindi: आधुनिक क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज़ की क़ाबिलियत उसकी बल्लेबाज़ी के स्किल के अतिरिक्त छक्के मारने की कला से भी आँकी जाती है। किसी भी मैच में बल्लेबाज़ों के द्वारा लगाए गए छक्के उनकी टीम के जीत और हार के नतीजे में फ़र्क़ डालते हैं। किसी भी बल्लेबाज़ के द्वारा छक्का लगाना उस बल्लेबाज़ के आत्मविश्वास को दर्शाता है, क्रिकेट के खेल में छक्के लगाने के लिए खिलाडियों के पास ताकत के साथ साथ अच्छी स्किल का होना भी जरुरी होता है। वर्तमान समय में जोश बटलर, लियाम लिविंग्स्टन, सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज़ मौजूद हैं जिनके पास खेल की किसी भी सिचुएशन में छक्के लगाने की कला है। आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताएँगे।

Most sixes in career 

PlayerSpanMatInnsRuns6s
CH Gayle (WI)1999-202148355119593553
RG Sharma (IND)2007-202242644316366496
Shahid Afridi (PAK)1996-201852450811196476
BB McCullum (NZ)2002-201643247414676398
MJ Guptill (NZ)2009-202236740213463383

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (Most Sixes in International Cricket)

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

Image Source: ICC Cricket

बात चल रही हो क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वाले बल्लेबाज़ों की और उसमें बाएं हाथ के महान कैरेबियाई बल्लेबाज़ क्रिस गेल का जिक्र न हो ऐसा संभव नहीं हो सकता है। क्रिस गेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में खेले गए कुल 483 मैचों की 551 पारियों में 37.97 की शानदार औसत से 19593 रन बनाये हैं। इस दौरान क्रिस गेल के बल्ले से 42 शतक और 105 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। अपने खेले गए 483 मैचों में 553 छक्के लगाकर क्रिस गेल क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

2. रोहित शर्मा (भारत) : Most sixes in career 

Image Source: Hindustan Times

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में खेले गए कुल 426 मैचों की 443 पारियों में 42.61 की बेहतरीन औसत से 16366 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर में रोहित शर्मा के नाम 41 शतक और 88 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेले गए 426 मैचों में 496 छक्के लगाए हैं।  

यह भी पढ़े: छक्का मारकर अपने टेस्ट कैरियर का आगाज करने वाले बल्लेबाज़

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

Image Source: The Express Tribune

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर्स में से एक शाहिद अफरीदी की गिनती छक्के लगाने की कला में माहिर खिलाड़ियों में की जाती थी। इस दिग्गज ऑल राउंडर का नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए खेले कुल 524 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 508 पारियों में 23.92 की औसत से 11196 रन बनाये हैं। इस दौरान शाहिद अफरीदी के बल्ले से 11 शतकीय और 51 अर्धशतकीय पारियां निकलीं हैं। अपने करियर में खेले गए 524 मैचों में शाहिद अफरीदी ने 476 छक्के लगाए हैं।

4. ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) : Most sixes in career 

Image Source: Cricket Australia

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक ब्रैंडन मैकुलम अपने आक्रामक रवैये से किसी भी गेंदबाज़ी के लाइन अप को महज कुछ ही ओवरों के अंदर तहस नहस करने का माद्दा रखते थे। मैकुलम के इसी आक्रामक रवैये की वजह से उनका नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में चौथे पायदान पर है। मैकुलम ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में खेले कुल 432 मैचों की 474 पारियों में 34.37 की औसत से 14676 रन बनाये हैं, इस दौरान मैकुलम के बल्ले से 19 शतकीय और 76 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। अपने खेले गए कुल 432 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में मैकुलम ने 398 छक्के लगाए हैं।

5. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

Image Source: ESPNcricinfo

न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम बल्लेबाज़ों में से एक मार्टिन गुप्टिल क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। मार्टिन गुप्टिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में खेले गए कुल 367 मैचों की 402 पारियों में 35.90 की औसत से 13463 बनाये हैं, इस दौरान मार्टिन गुप्टिल के बल्ले से 23 शतकीय और 76 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेले गए कुल 367 मैचों में मार्टिन गुप्टिल ने कुल 383 छक्के लगाए हैं।

* रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल वर्तमान समय में अपने देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसी स्थिति में उनके आँकड़ों में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़े: वन डे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज़ों की तरफ से खेली गयी तीन सबसे तेज़ पारियां

तो यह थे क्रिकेट इतिहास में पांच सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago