Most Wickets in ODI: क्रिकेट को मुख्य रूप से बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता है। ऐसा हो भी क्यों न जब भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) क्रिकेट के नियमों में कोई भी बदलाव करती है तो उसमें से ज्यादातर नियम हमेशा बल्लेबाज़ों पक्ष में ही रहते हैं। चाहे वो नियम पॉवरप्ले के लिए हो या फिर बेनिफिट्स ऑफ़ डॉउट। इसका ये कतई मतलब नहीं है की क्रिकेट में सिर्फ महान बल्लेबाज़ ही हुए है, अपितु क्रिकेट के खेल में ऐसे भी गेंदबाज़ हुए हैं जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाज़ी और सटीक लाइन लेंथ से हर एक महान बल्लेबाज़ को परेशान किया है। आज के इस लेख में हम आपको एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कुछ ऐसे ही महान गेंदबाज़ों के बारे में बताएँगे। जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया है। एक दिवसीय क्रिकेट में 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में सभी गेंदबाज़ सब कॉन्टिनेंट के हैं।
Player | Country | Year active | Matches | Wickets | Best Figures | 5W |
M Muralitharan | Sri Lanka | 1993-2011 | 350 | 534 | 7/30 | 10 |
Wasim Akram | Pakistan | 1984-2003 | 356 | 502 | 5/15 | 6 |
Waqar Younis | Pakistan | 1989-2003 | 262 | 416 | 7/36 | 13 |
Chaminda Vaas | Sri Lanka | 1994-2008 | 322 | 400 | 8/19 | 4 |
Shahid Afridi | Pakistan | 1996-2015 | 398 | 395 | 7/12 | 9 |
विश्व क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। मुरलीधरन ने अपना अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय पदार्पण साल 1993 में भारत के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर किया था। मुथैया मुरलीधरन ने अपने एक दिवसीय कैरियर में खेले गए 350 मैचों की 341 परियों में 23.08 की बेहतरीन औसत और 3.93 की शानदार इकॉनमी रेट से 534 विकेट्स लिए हैं। जहां इनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय प्रदर्शन 30 रन देकर 7 विकेट रहा। मुरलीधरन अपने एकदिवसीय करियर में 10 बार एक मैच में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और शानदार तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने अपना अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय पदार्पण साल 1984 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ फैसलाबाद के मैदान में किया था। वसीम अकरम ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय कैरियर में खेले गए 356 मैचों की 351 परियों में 23.52 की औसत और 3.89 के शानदार इकॉनमी रेट से 502 विकेट्स लिए हैं। वसीम अकरम के कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है। वसीम अकरम ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय कैरियर में 6 बार एक मैच में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है। एक दिवसीय क्रिकेट में 502 विकेटों के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में वसीम दूसरे पायदान पर हैं।
यह भी पढ़े: ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और विश्व के सबसे घातक तेज गेंदबाज़ों में से एक वक़ार यूनिस एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज़ों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। वक़ार यूनिस ने एकदिवसीय क्रिकेट में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण भारत के खिलाफ कराँची के मैदान पर साल 1989 में किया था। वक़ार यूनिस ने अपने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय कैरियर में कुल 262 मैच खेले। अपने खेले गए 262 एकदिवसीय मैचों की 258 परियों में 23.84 की शानदार औसत और 4.68 के जबरदस्त इकॉनमी से 416 विकेट्स अपने नाम किये हैं। वक़ार के एकदिवसीय कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर 7 विकेट है। वक़ार ने अपने कैरियर में 13 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट्स एक मैच में लेने का कारनामा किया है।
श्रीलंका के महान तेज़ गेंदबाज़ चमिंडा वास, एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स चटकाने वाले गेंदबाज़ों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। चामिंडा वास ने अपना अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय पदार्पण भारत के खिलाफ राजकोट के मैदान पर साल 1994 में किया था। चमिंडा वास ने अपने एकदिवसीय कैरियर में खेले गए 322 मैचों की 320 पारियों में 27.53 की शानदार औसत और 4.18 के बेहतरीन इकॉनमी रेट से 400 विकेट्स अपने नाम किये हैं। वास का एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 8 विकेट रहा है। वहीं चमिंडा वास ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 4 बार एक मैच में 5 या उससे अधिक विकेट्स चटकाए हैं।
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और विश्व क्रिकेट के सफलतम ऑल राउंडर्स में से एक शाहिद अफरीदी एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स चटकाने वाले गेंदबाज़ों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं। शाहिद अफरीदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत साल 1996 में केन्या के खिलाफ की थी। शाहिद ने अपने करियर में खेले गए 398 मैचों की 372 पारियों में 34.51 की औसत और 4.62 की शानदार इकॉनमी रेट से 395 विकेट्स अपने नाम किये हैं। शाहिद के एकदिवसीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 7 विकेट है। शाहिद अफरीदी ने अपने एकदिवसीय करियर में 9 बार एक मैच में 5 या उससे अधिक विकेट्स लेने का कारनामा किया है।
यह थी एकदिवसीय क्रिकेट में 5 सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची।
यह भी पढ़े: ये हैं क्रिकेट इतिहास के सबसे बेस्ट फ़िनिशर
आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिये। हम इसी तरह क्रिकेट से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…