क्रिकेट

यह हो सकते है भारतीय टीम के संभावित 11 । वर्ल्डकप 2019

भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है और खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा दिया गया है| निस्संदेह पिछले दशक को भारतीय टीम का स्वर्णिम दशक कहा जा सकता है| विश्व कप 2011 की जीत के साथ साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे हर महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपना परचम फहराया है| भारतीय टीम के सामने अगली चुनौती विश्व कप 2019  है जिसमे अब केवल 6 महीनो से भी कम का समय बचा है| भारत में क्रिकेट के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं हैं और सेलेक्टर्स के लिए प्लेइंग 11 तय करना किसी खाई को पार करने के समान है| आईये जानते हैं क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग एलेवेन

1 . रोहित शर्मा

सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि अगर विश्व में विराट कोहली से किसी की तुलना की जा सकती है तो वो सिर्फ और सिर्फ रोहित शर्मा हैं| एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित दो बार दोहरा शतक जड़ चुके हैं जो कि उनके अलावा और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है| जिस दिन वे अपने रंग में होते हैं उस दिन बड़े से बड़े गेंदबाज़ का कद बौना नज़र आता है| अपनी अद्भुत क्लास और बेहतरीन तकनीक से मशहूर रोहित विरोधी टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं|

CricTracker

2 . शिखर धवन

बाएँ हाथ के रोहित के पार्टनर इन क्राइम शिखर धवन को बड़े टूर्नामेंट्स का शहंशाह कहा जाता है| चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद से शिखर ने कभी पीछे मुड कर नहीं देखा और एक शानदार प्लेयर के अलावा धवन एक एंटरटेनिंग पात्र भी हैं जो कि टीम में पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करते हैं|

myKhel

3 . विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान और विश्व के सबसे आला दर्जे के बैट्समैन विराट कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं है| आंकड़ों के हिसाब से विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट्समैन के साथ साथ एक हैरतंगेज़ कप्तान भी हैं| विराट टीम कि रीढ़ कि हड्डी हैं और वो एक उम्दा फील्डर भी हैं| विराट से पार पाना हर टीम कि प्राथमिकता होगी क्योंकि वे अपने प्रदर्शन की बदौलत किसी भी मैच को बदलने कि क्षमता रखते हैं|

The Asian Age

4 . अम्बाती रायुडू

अगर आप भारतीय क्रिकेट को फॉलो कर रहे हैं तो अम्बाती रायुडू एक चिर परिचित नाम हैं| आईपीएल में अपनी धाक जमा चुके रायुडू अब भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं और उनकी 50  से अधिक की औसत उनकी क्षमता को बयान करती है|

CricWizz

5 . एम् एस धोनी

चाहे भारतीय टीम के औपचारिक रूप से कप्तान विराट कोहली हों लेकिन हर क्रिकेट फैन ये भली भांति जानता है की टीम के असली कप्तान अभी भी धोनी ही हैं| धोनी टीम में एक्सपीरियंस लाते हैं और उनकी विकेटकीपिंग की तो दुनिया कायल है| बेशक धोनी का बल्ला अब पहले की तरह आग नहीं उगलता लेकिन आईपीएल 2018 में धोनी ने ये अच्छे से बता दिया की उनमे अभी भी वही दम बाकी है जिसकी वजह से उन्हें बेस्ट फिनिशर कहा जाता है| अगर विराट कोहली भारतीय टीम का दिल हैं तो धोनी टीम का दिमाग हैं|

Eschange4media

6 . केदार जाधव

बहुत से लोग नहीं जानते की जाधव डोमेस्टिक सर्किट में एक बहुत बड़ा नाम हैं| वह स्पिनर्स को अच्छे से खेलने के साथ साथ बहुत ही किफायती गेंदबाज भी हैं जो कि हर मैच में आपको 5 -6  ओवर दे सकते हैं|

scroll

7 . हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के रॉकस्टार हैं| पंड्या एक विस्फोटक बैट्समैन होने के साथ साथ बहुत बढ़िया फ़ास्ट बॉलर हैं| पंड्या विश्व के बेस्ट फील्डर्स में से एक हैं और टीम में बैलेंस प्रदान करते हैं|

ESPNcricinfo

8 . भुवनेश्वर कुमार

अगर किसी खिलाड़ी में पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक निखार आया है तो वो भुवनेश्वर कुमार हैं| भुवनेश्वर एक अच्छे स्विंग गेंदबाज़ तो पहले से ही थे लेकिन अब उनकी बड़ी हुई गति ने उन्हें एक घातक गेंदबाज बनती है| भुवनेश्वर एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं और ज़रूरत पड़ने पर वह बल्लेबाज़ी से भी मैच जीता सकते हैं|

The Indian Express

9 . कुलदीप यादव

चाइनामैन कुलदीप यादव आज विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं और अपनी गूगली से वह किसी भी बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेर सकते हैं| कुलदीप एक विकेट टेकर हैं जो आक्रामक क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं|

India TV
10 . युजवेंद्र चहल

कुलदीप के जोड़ीदार चहल किसी भी सतह पर विकेट लेने में सक्षम है| अपना अधिकतम क्रिकेट चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की वजह से उनमे एक निडरता झलकती है जो कि अक्सर स्पिन्नरस में नहीं दिखाई देती| चहल का प्रयोग अक्सर पॉवरप्ले में भी किया जाता है|

scroll
11 . जसप्रीत बुमराह

बुमराह इस समय दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाज़ों में से एक हैं| ये केवल हम ही नहीं कह रहे बल्कि क्रिकेट रेटिंग्स भी यही दर्शाती हैं| बुमराह की 140 + की गति से फेंकी हुई यॉर्कर का कोई तोड़ नहीं है| डेथ ओवर्स में बुमराह को कोई भी बल्लेबाज नहीं खेलना चाहेगा| अपनी सटीक गेंदबाज़ी से मशहूर बुमराह एक कम्पलीट बॉलर हैं|

firstpost

जैसा कि हम सब जानते हैं की अभी वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ समय बचा है इसलिए हर कोई चाहेगा की वो इस महाकुम्भ का हिस्सा बने| टीम इंडिया में जगह के लिए दिनेश कार्तिक , के एल राहुल, मनीष पांडेय और रविंद्र जडेजा में होड़ लगी है| ये देखना दिलचस्प होगा की क्या इन में से कोई प्लेइंग एलेवेन का हिस्सा बन पाता है?

Facebook Comments
Gaurav Thakur

Share
Published by
Gaurav Thakur

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago