क्रिकेट

धोनी की तरह दिलचस्प है इस टीम इंडिया क्रिकेटर की Love Story, जानिए कौन हैं ये?

बॉलीवुड सितारों की लव स्टोरीज को काफी पसंद किया जाता है और इसके अलावा क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी भी बहुत ज्यदाा पसंद की जाती है लेकिन इनके अलावा एक और क्रिकेटर है जिनकी Love Story हर किसी को पता होनी चाहिए और हो सकता है ये आपको खूब पसंद आ जाए। हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिद्धिमान साहा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही आपने सुना होगा और अब इन्होने सन्यास भी ले लिया है।

रिद्धिमान साहा की दिलचस्प Love Story [Wriddhiman Saha Love Story]

telegraphindia

रिद्धिमान साहा की पर्सनल लाइफ काफी रोमांटिक है। उनके दोस्तों ने इस बात का खुलासा किया कि साहा ने किसी वेबसाइट पर एक लड़की को देखा था और उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। साहा ने उस लड़की को काफी समय तक डेट किया और फिर कुछ समय बाद उन्हीं से शादी कर ली। साहा की पत्नी का नाम देब्रती है और उन्हें साहा प्यार से रोमी बुलाते हैं। साहा की अब एक बेटी है औऱ इसका नाम अन्वी है जो काफी क्यूट नजर आती हैं। अब अगर बात साहा के काम की करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2017 में टेस्ट से सन्यास लिया और टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि अब उनकी जगह कौन लेगा। फिर रिद्धिमान साहा ने विकेटकीपर के तौर पर धोनी की कमी को टेस्ट क्रिकेट में कम किया। वे एक बेहतरीन विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं, हालांकि, उन्हें अभी दोनी की बराबरी करने के लिए काफी कुछ किया है लेकिन अभी तक उन्होने जितने भी मैच खेले हैं वो सभी अच्छे रहे।

जैसा कि आप जानते हैं कि रिद्धिमान साहा को विकेटकीपर के तौर पर धोनी की जगह टीम में खेलने का मौका मिला था और इन्होंने धोनी की कमी को काफी हद तक पूरा किया था। अगर बात इनके विकेटकीपिंग की करें तो इस साल 2017 में पूणे में उन्होने कंगारुओं के खिलाफ एक शानदार कैच भी पक़ा था। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और फिर सभी को धोनी की याद आई।

साहा ने कई मैचों में अपनी विकेटकीपिंग से लोगों का दिल जीता। साहा की बैटिंग भी विकेटकीपिंग की तरह शानदार है। वो कई बार टीम को मुश्किलों से बाहर निकालते नजर आए। साहा ने धोनी के बाद टीम इंडिया में खास जगह बनाई और वे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम में लगातार बने हुए हैं। साहा को धोनी के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद मौका मिला। टेस्ट के अलावा साहा आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी रहे हैं। साल 2014 में आईपीएल फाइनल मुकाबले में केकेआर के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब से शतक भी लगा चुके हैं।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago