क्रिकेट

युजवेंद्र चहल के को शर्टलेस देखकर धवन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, देखिए मजेदार वीडियो

Yuzvendra Chahal Funny Video with Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले जाने वाले वनडे सीरीज की तैयारियों लगे हुए हैं। टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ वो इस समय बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में हैं। लेकिन इसके साथ ही धवन सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें युजवेंद्र चहल भी दिखाई दे रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

शर्टलेस एक्सरसाइज करते दिखे

इस वीडियो में शिखर और चहल के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में युजवेंद्र चहल शर्टलेश होकर वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं। शिखर धवन उन्हें भगवान की कसम देकर शर्ट पहनने को कहते हैं। वे चहल से कहते हैं कि उन्हें देखकर उन्हें अपनी दादी की याद आ गई। धवन की ये बात सुनकर चहल वर्क आउट करना बंद कर देते हैं और पूछते हैं, “तुम्हारी दादी भी बॉडी बिल्डर थी क्या?” शिखर धवन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है- तेनू रब दा वास्ता युजवेंद्र चहल।

यह भी पढ़े – बीसीसीआई ने महिला विश्व कप के लिए की भारतीय टीम की घोषणा, मिताली राज को मिली कमान

साथी क्रिकेटर्स ने भी दिए मजेदार रिएक्शन

शिखर धवन के इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल ने कमेंट करते हुए ‘The Rock’ लिखा है। इस पोस्ट पर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, कुलदीप यादव, कोच आर श्रीधर और अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशीद खान के भी कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “धनाश्री मैम छोड़ेंगी नहीं”।
धवन और चहल जल्द ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होंगे। दोनों खिलाड़ियों की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago