Image Source - Instagram@mahi7781
Ziva Dhoni Singing Hakuna Matata And Dancing: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्सर अपने और अपनी बेटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। आज आईपीएल का मीनिं ऑक्शन की शुरुआत होने जा रही है। उनकी कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि इस बार धोनी के साथ कौन से नए खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस बार धोनी के चर्चा में रहने की वजह यह नहीं बल्कि उनकी बेटी जीवा है।
हाल ही में एम एस धोनी का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी की दोस्त की शादी में खूब डांस किया था। बहुत दिनों बाद धोनी के फैंस को उनकी वीडियो देख कर खुशी हुई। इसी बीच जीवा धोनी का भी एक पुराना वीडियो आजकल सुर्खियां बटोर रहा है। जहां वह मम्मी साक्षी धोनी के दोस्तों के साथ हकूना मटाटा(Hakuna Matata) गाना गाती हुई नजर आ रही हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पिछले साल 17 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो प्रीति सिमोस ने जीवा के साथ रिकॉर्ड किया था और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे अपलोड किया था। इस वीडियो में वह जीवा(Ziva Dhoni Singing Hakuna Matata) के साथ हकुना मटाटा सॉन्ग गा रही है और वह जीवा के दोनों हाथ पकड़ कर उसको घुमाकर डांस भी करा रही हैं। पिछले साल का रिकॉर्ड किया हुआ यह वीडियो उन्होंने फिर से इस साल शेयर किया है।
यह भी पढ़े
एम एस धोनी ने अभी हाल ही में ‘मम्मी नू पसंद’ गाने पर पत्नी साक्षी धोनी के साथ बहुत ही मजेदार अंदाज में डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया रहा। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पत्नी साक्षी डांस कर रही है और धोनी पीछे खड़े होकर उनका साथ दे रहे हैं। एम एस धोनी ने अपने बचपन की फ्रेंड साक्षी के साथ 4 जुलाई 2010 में शादी की थी। शादी बेहद ही करीबी लोग में सिमट गई थी और उन्होंने कुछ ही लोगों को इनवाइट किया था । शादी के बाद 6 फरवरी 2015 को उनकी बेटी जीवा ने जन्म लिया। छोटी उम्र में जीवा बहुत बड़ी पॉपुलर स्टार किड बन चुकी है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…