स्पोर्ट्स

जाने वो 5 क्रिकेटर से लेकर फुटबॉल के खिलाड़ी, जो लगे हैं कोरोना मरीजों की सेवा में.. (These 5 Players Who are Serving the Coronavirus Pateint)

Coronavirus Update: विश्व भर में अनेकों देश कोरोना की मार झेल रहे हैं। कोरोना इस कदर देशों में फैला है कि, सभी अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर हो गए हैं। कोरोना के कारण हजारों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसे में सभी स्पोर्ट्स इवेंट भी रद्द हो चुके हैं, और खिलाड़ी अपने घरों में ही बंद होकर रह गए हैं। वही कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो घरों में ना रह कर बाहर निकल कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। जो अपनी जी जान से सेवा भाव लेकर कोरोना के मरीजों की मदद में लगे हुए हैं। कोई खिलाड़ी नर्स बन कर तो कोई फार्मासिस्ट बन कर महामारी से लड़ने में अपना योगदान कर रहा है।

हीदर नाइट (क्रिकेटर) (Heather Knight)

हीदर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन है। गौरतलब है कि, वह बीते 1 महीने से ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के साथ स्वयं सेवक बनकर डॉक्टरों की मददगार बनी हुई है। हीदर दवाइयों को अस्पताल पहुंचाने के काम में लगी है।

टोनी डोवाले(फुटबॉलर) (Toni Dovale)

telegraphindia

टोनी इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं। अब यह कोरोना मरीज़ो की सेवा में एक फार्मासिस्ट बनकर लगे हुए हैं। डोवाले ने फार्मासिस्ट की डिग्री प्राप्त की हुई है। टोनी ने घर में रहने के बजाय कोरोना से लड़ रहे मरीजों के साथ देश की सेवा में लगे रहने का निर्णय लिया हैं।

जोयसे सोमब्रोएक (हॉकी) (Joyce Sombroek)

orissapost

जोयसे जोकि एक पूर्व गोलकीपर है, नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम की। जोयसे को लंदन ओलंपिक 2012 में उनकी जीत पर उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया था। अब यह बतौर डॉक्टर देश में कोरोना के खिलाफ लड़ रही है। इन्होंने 26 साल की उम्र में ही खेल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद एम्सटरडम में व्रिजे यूनिवर्सिटी से उन्होंने मेडिकल डिग्री प्राप्त की।

एलेक्‍स चार्लटन (फ़ुटबॉलर) (Alex Charlton)

हेलिक्स एक अमेरिकन फुटबॉलर है। एलेक्‍स इन दिनों न्यूयॉर्क में नर्सिंग कर रहे हैं। एलेक्स द्वारा 2018 में नर्सिंग की डिग्री पूरी की गई थी। कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों के साथ देश की सेवा कर रहे है।

रशेल लिंच (हॉकी) (Rachael Lynch)

sportstar

रशेल लिंच एक गोलकीपर है, ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम की। वह पेशे से नर्स भी है। गौरतलब है कि, टोक्यो ओलंपिक जब स्थगित हो गया था, तब उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए क्लीनिक में नर्स के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

Facebook Comments
Hema Kwatra

Share
Published by
Hema Kwatra

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago