Image Source: Hindustan Times
ICC World Cup 2023 Schedule In Hindi: आईसीसी ने वनडे विश्वकप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से आठ टीमें फाइनल हो गयी हैं जबकि 2 टीमें क्वालिफ़ायर राउंड के बाद डिसाइड होगीं। टूर्नामेंट के सभी मैच 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे और पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के मैदान पर 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। यही दोनों टीमें 2019 के विश्वकप के फाइनल में आमने सामने थीं। वहीं भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होगा। आईसीसी ने ड्राफ्ट शेड्यूल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। भारत और पकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वनडे विश्वकप 2023 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, इनमें से आठ टीमें फाइनल हो चुकी हैं और बाकी बची दो टीमें ज़िम्बावे में चल रहे क्वालीफायर राउंड के बाद फाइनल हो जाएंगी। शुरूआती 2 वनडे विश्वकप जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज क्वालीफायर राउंड से लगभग बाहर हो चुकी है। श्रीलंका और ज़िम्बावे की टीमों की वनडे विश्वकप 2023 के मुख्य दौर में शामिल होने की संभावना सबसे ज्यादा है। वनडे विश्वकप 2023 के लिए क्वालीफाई कर चुकी आठ टीमें, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, पकिस्तान और अफगानिस्तान हैं।
इस विश्वकप में सभी टीमें बाकि 9 टीमों के साथ अपने मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इसमें से अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमि फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और यहाँ जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।
वनडे विश्वकप 2023 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 12 नवंबर को खेला जाएगा इसके बाद से नॉक ऑउट स्टेज की शुरुआत होगी। 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुंबई के मैदान में तो दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। वनडे विश्वकप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है, वहीं फाइनल मुकाबले के लिए भी 20 नवंबर को रिजर्व डे के तौर पर चुना गया है। सभी नॉक आउट मैच डे-नाइट मैच होंगे जो स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होंगे।
5 अक्टूबर – इंग्लैण्ड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद
6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1 – हैदराबाद
7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला
8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम क़्वालिफ़ायर 1 – हैदराबाद
10 अक्टूबर – इंग्लैण्ड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला
11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
12 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 – हैदराबाद
13 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ
14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई
15 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद
16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2 – लखनऊ
17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1 – धर्मशाला
18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई
19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे
20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बैंगलोर
21 अक्टूबर – इंग्लैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई
22 अक्टूबर – क्वॉलीफायर-1 बनाम क्लॉलीफायर-2 – लखनऊ
23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
24 अक्टूबर – साउथ अफ्रीका बनाम क्वॉलीफायर-2 – दिल्ली
25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1 – दिल्ली
26 अक्टूबर – इंग्लैण्ड बनाम क्वालीफायर 2 – बैंगलोर
27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई
28 अक्टूबर – ऑस्ट्रलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैण्ड – लखनऊ
30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 – पुणे
31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता
1 नवम्बर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे
2 नवंबर – भारत बनाम क्वॉलीफायर-2 – मुंबई
3 नवंबर – अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 1 – लखनऊ
4 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैण्ड – अहमदाबाद
4- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बैंगलोर
5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता
6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2 – दिल्ली
7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई
8- नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 – पुणे
9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2 बैंगलोर
10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद
11 नवंबर – भारत बनाम क्वॉलीफायर-1 – बैंगलोर
12 नवंबर – इंग्लैण्ड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता
12 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पुणे
15 नवंबर – सेमीफाइनल 1 – मुंबई
16 नवंबर – सेमीफाइनल 2 – कोलकाता
19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…