IPL

आकाश चोपड़ा ने Virat Kohli के लिए कही बड़ी बात, बोले- विराट होना मुश्किल है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के IPL 2022 में तो अच्छा खेल रही है लेकिन पूरी टीम पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की परफोर्मेंस से निराश हैं. उन्होंने अभी तक जो भी परफॉर्मेंस दी है उससे टीम क्या विराट के फैंस भी हताश हो गए हैं. उनकी इस परफॉर्मेंस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान विराट कोहली को लेकर कई बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि इस समय विराट होना बहुत मुश्किल है और बात यहीं खत्म होती है.

आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली के लिए क्या कहा?

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘विराट कोहली इस समय अजीब से हैं और डरावने सपने में हैं. कुछ लोगों के लिए डरावने सपने खत्म होते हैं लेकिन वे उसी में बने हुए हैं. बुरा समय खत्म होने के लिए आता है लेकिन विराट वो सपना जी रहे हैं जो खत्म ही नहीं हो रहा है. विराट कोहली के लिए ये मुश्किल समय है और यहीं पर बात खत्म होती है. विराट की बल्लेबाजी ने इस सीजन में हर किसी को निराश किया है. मुझे ऐसा लगता है कि उनके बैट में सिक्फ किनारे हैं, जिनमें बाउंड्री लगी है. इससे वे बाहर आना ही नहीं चाहते हैं. क्रीज पर विराट काफी समय लगा रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी के नाम पर कुछ नहीं है. इस सीजन में विराट 6 बार 10 रन बनाकर आउट हुए जो स्वीकार करना मुश्किल है.’

जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें 16 की औसत से 128 रन ही बना पाए. विराट इस सीजन में 50 रन के कोसो दूर रहे, 2 बार 40+ स्कोर बनाया और 2 बार गोल्डन डक का भी शिकार रहे हैं. आरसीबी की कप्तानी IPL 2022 में Faf Du Plessis के हाथों आई है.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago