Categories: IPL

विराट कोहली की सफ़लता को लेकर एबी डीविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, बताया उनकी सफ़लता का राज़।

AB de Villiers on Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व विस्फ़ोटक बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स ने विराट कोहली की सफ़लता को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। एबी डी विलियर्स ने बताया कि कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने कैसे खुद को संभाला और सफ़लता हासिल की। साथ ही कप्तानी छोड़ने के बाद विराट की प्रदर्शन में भी बदलाव देखने को मिला है। डी विलियर्स के हिसाब से देखा जाए तो विराट कोहली खुद को पहले से ज्यादा रिलैक्स्ड और एनर्जेटिक फ़ील कर रहे हैं।

साल 2021 में छोड़ी थी कप्तानी

विराट कोहली ने लंबे समय तक टीम के प्रतिनिधत्व की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी, लेकिन 2021 में विराट ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी थी और अब वो सिर्फ टीम में महज एक खिलाड़ी की हैसियत खेलते हैं। इसके अलावा विराट ने पिछले सीजन में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी भी छोड़ दी है।

कप्तानी छोड़ने के बाद रिलैक्स हो गए हैं विराट कोहली – एबी डी विलियर्स

एबी डी विलियर्स के मुताबिक विराट कोहली की तकनीकी में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नजर नहीं आया है, अपितु उनके अप्रोच में शानदार वृद्धि देखने को मिल रही है। एबी डी विलियर्स ने आगे कहा कि – मेरे हिसाब से विराट कोहली इस सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह से फ्रेश होकर आये हैं और मैंने उनके पिछले कई इंटरव्यू देखे हैं जिनमें देखकर पता चलता है कि विराट कोहली अब पहले से ज्यादा हंसने लगे हैं। मेरे हिसाब से इस बदलाव का मुख्य ज़िम्मेदार उनका कप्तानी छोड़ने का फैसला है, कप्तानी छोड़ने के बाद से विराट काफी रिलैक्स और एनर्जेटिक लग रहे हैं।

कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

एबी डी विलियर्स ने आगे कहा कि – विराट कोहली के शानदार कप्तान थे और उनका कप्तानी करियर भी किसी करिश्में से कम नहीं था। विराट ने लम्बे समय तक आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया है, इतने समय तक कप्तानी करने की वजह से दिमाग में बहुत अधिक प्रेसर हो जाता है और यह सफर थकानपूर्ण भी होता है। टीम की कप्तानी करने की वजह से आपको फैमिली और फ्रेंड के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता है। अंत में एबी डी विलियर्स ने कहा कि – मेरे हिसाब से यह सीजन विराट के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago