IPL

जानिए IPL 2024 में भाग लेने वाली सभी टीमों के होम ग्राउंड के बारे में, पंजाब ने हाल ही में की है नए मैदान की घोषणा

Home Ground of All IPL Team 2024 In Hindi: 22 मार्च 2024 से IPL 2024 की शुरुआत होने जा रही है और इसके लिए सभी टीमों ने अभी से अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। आईपीएल में सभी टीमों को 14 मैच खेलने होते हैं और इनमें से 7 मैच घरेलू मैदान पर तो वहीं 7 मैचों के लिए टीमों को अन्य जगह पर जाना पड़ता है।

घरेलू मैदान में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बाहरी मैदानों की तुलना में बेहतर होता है और इसी वजह से सभी टीमों की कोशिश रहती है कि, घरेलू पिच पर हर एक मैच में वो बेहतरीन प्रदर्शन करे। आज के इस लेख में हम आपको IPL 2024 की सभी टीमों के घरेलू मैदानों के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 की सभी टीमों के घरेलू मैदान(Home Ground of All IPL Team 2024 In Hindi)

1. मुंबई इंडियंस

IPL इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान है। इस मैदान में मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत बहुत ही शानदार रहा है और कई टीमों के लिए तो मुंबई का यह मैदान अभेद किला साबित हुआ है। वानखेड़े मैदान की दर्शक क्षमता 33006 है।

2. चेन्नई सुपर किंग्स

IPL इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड चेन्नई का एमए. चिदंबरम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है और इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 38,200 है। जब इस मैदान में चेन्नई की टीम मैच खेलने के लिए उतरी है तो पूरा स्टेडियम यलो आर्मी से भर जाता है।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

2 मर्तबा की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर का होम ग्राउंड ऐतिहासिक ईडन गार्डन है और यह मैदान कोलकाता के लिए बहुत लकी है। कोलकाता के इस खूबसूरत मैदान की दर्शक क्षमता करीब 68,000 है। कोलकाता का यह मैदान बैटिंग पैराडाइज माना जाता है और इसी वजह से कोलकाता के बल्लेबाज यहाँ सफल हैं।

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB को अगर आईपीएल की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी बोला जाए तो इसमें कुछ भी अतिशयोक्ति नहीं होगी। RCB की टीम ने एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया हुआ है, छोटी बाउंड्री होने की वजह से यह मैदान बल्लेबाजों की पहली पसंद बन चुका है। RCB के इस होम ग्राउंड की दर्शक क्षमता करीब 32,000 है।

5. सन राइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को सन राइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपना होम ग्राउंड घोषित किया है और इस मैदान में टीम को सपोर्ट करने के लिए ऑरेंज आर्मी भी भारी तादात में मौजूद रहती है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 55,000 है।

6. गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2022 की विजेता और 2023 की रनरअप गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया हुआ है, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 1 लाख 32 हजार है।

7. लखनऊ सुपर जाइंट्स

साल 2022 से IPL में शामिल हुई लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अभी तक 2 सत्रों में भाग लिया है और दोनों ही सत्रों में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफ़ाई किया है। लखनऊ सुपरजाइंट्स की मैनेजमेंट ने लखनऊ स्थित भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड घोषित किया है। इस मैदान की दर्शक क्षमता करीब 50,100 है।

8. दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड घोषित किया है। इस मैदान में दिल्ली का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है और इस मैदान की दर्शक क्षमता करीब 35,200 है।

9. राजस्थान रॉयल्स

पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वालों राजस्थान रॉयल्स की मैनेजमेंट ने जयपुर स्थित सवाई मान सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है। इस मैदान की दर्शक क्षमता करीब 30 हजार है।

10. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट ने हाल ही में अपने होम ग्राउंड को बदला है, पहले पंजाब क्रिकेट एसोसिएसन का ऐतिहासिक मैदान पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड हुआ करता था। लेकिन हाल ही में मैनेजमेंट ने महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर को अपना होमग्राउंड घोषित किया है। इस मैदान को हाल ही में बनाया गया है और इसकि दर्शक क्षमता करीब 38 हजार है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago