Daniel Sams Tests Positive: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं, मगर उससे पहले ही आरसीबी के विकेट गिरने शुरू हो गए हैं। आरसीबी के ओपनर देवदत्त पडिक्कल(Opener Devdutt Padikkal) के कोरोना का शिकार होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डैनियल सैम्स, जिन्हें आरसीबी की ओर से आईपीएल-14(IPL-14) के लिए दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया गया था, उनकी भी कोविड-19 रिपोर्ट अब पॉजीटिव आ गई है।
आरसीबी(RCB) द्वारा एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में डैनियल सैम्स से लगातार संपर्क साधने, मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी करने और साथ ही बीसीसीआई(BCCI) के नियमों का पालन किये जाने की भी बात कही गई है।
ट्वीट में आरसीबी ने यह भी बताया है कि जब बीते 3 अप्रैल को चेन्नई में डेनियल सैम्स(Daniel Sams Tests Positive) ने चेक इन किया था, तब उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव ही थी, मगर आज यानी कि 7 अप्रैल को उनकी दूसरी रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हो गई है। आरसीबी के मुताबिक डेनियल अब आइसोलेशन में चले गए हैं। हालांकि, उनमें किसी तरह के कोई लक्षण देखने को नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़े
आरसीबी को डेनियल सैम्स से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में पडिक्कल के बाद डेनियल के भी कोरोना संक्रमित हो जाने से निश्चित तौर पर आरसीबी की चिंता बढ़ गई है। वैसे पिछले आईपीएल(IPL) में 3 मैच खेलने के बाद भी डेनियल को एक भी विकेट नहीं मिला था
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…