IPL

IPL Auction: सैम करन सबसे महंगे IPL खिलाड़ी, 17.25 करोड़ की बोली के साथ ग्रीन दूसरे स्थान पर

IPL Auction 2023 Updates In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी 2023 आज दोपहर 2:30 बजे कोच्चि में शुरू हुआ। पंजाब की टीम ने सैम करन को 18.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया और इसी के साथ करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए राजस्थान और पंजाब ने बोली की शुरुआत की। इसके बाद लखनऊ की टीम स्टोक्स को खरीदने की होड़ में शामिल हो जाती हैं। किंतु आखिर में स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स 15.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लेती हैं। अब बारी आती हैं कैमरन ग्रीन की। सभी को उम्मीद थी कि ग्रीन काफी महंगे बिकेंगे। और ऐसा ही हुआ भी। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच संघर्ष के साथ बोली की दौड़ 7 करोड़ से अधिक हो गई। इसके बाद दिल्ली की टीम मैदान में उतरी लेकिन मुंबई ने खुद को दौड़ में बनाए रखा। बोलियां 14 करोड़ से आगे निकल गई। आखिर में कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ ग्रीन इस साल के आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

जेसन होल्डर

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान की टीम मैनेजमेंट ने जेसन होल्डर के लिए बोली की शुरुआत की। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ की बोली लगाई और जेसन होल्डर अब आपको राजस्थान की जर्सी में नज़र आएंगे।

सिकंदर रजा

सिकंदर रजा के लिए बोली की शुरुआत 50 लाख रुपये से हुई। केवल पंजाब किंग्स ने उनको अपने टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई और 50 लाख रुपये में सिकंदर रजा पंजाब किंग्स के हो गए।

अजिंक्या रहाणे

अजिंक्या रहाणे का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। केवल चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मैनेजमेंट ने उनको अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई। और अब आपको 2023 के सीज़न में रहाणे पीली जर्सी में दिखाई देंगे।

ओडियन स्मिथ

वेस्टइंडीज के धाकड़ आलराउंडर ओडियन स्मिथ को खरीदने में केवल गुजरात टाइटंस ने ही दिलचस्पी दिखाई। उनके बोली की शुरुआत 50 लाख रुपये से हुई थी। केवल गुजरात की टीम ने उनके लिए बोली लगाई। पिछले साल ओडियन स्मिथ पंजाब किंग्स की ओर से खेले थे।

शाकिब अल हसन

शाकिब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और सभी आईपीएल के सीज़न खेले हैं। उनके अलावा केवल रोहित शर्मा ही ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि सभी आईपीएल के सीज़न खेले हैं। लेकिन इस बार शाकिब को कोई खरीददार नहीं मिला और अब वे 2023 साल में पहली बार आईपीएल मिस करेंगे।

हैरी ब्रूक

आरआर और आरसीबी ने हैरी ब्रूक के लिए 1.5 करोड़ रुपये से बोली लगाई। बोली 3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स ने बोली को 5 करोड़ रुपये तक पहुँचाया! SRH ने दौड़ में प्रवेश किया और बोली 7 करोड़ से आगे निकल गई। SRH INR 8.75 करोड़ की ओर जाता हैं। बोली 11 करोड़ रुपये के पार! SRH और RR अभी भी बोली लगाने के लिए तत्पर थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रूक को INR 13.25 करोड़ में खरीदा है।

केन विलियमसन

हैदराबाद से रिलीज़ किये जाने के बाद इस बार केन विलियमसन नीलामी में शामिल थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। केवल गुजरात टाइटंस ने उनको खरीदने में रुचि दिखाई और अब से केन विलियमसन
आपको गुजरात की टीम में दिखेंगे।

मयंक अगरवाल

मयंक अगरवाल को आठ करोड़ पच्चीस लाख की राशि में हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट ने खरीद लिया। मयंक पिछले कई सालों से पंजाब किंग्स के टीम का हिस्सा थे। कई बार उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की हैं।

सभी 10 टीमों के बकाया पर्स और स्लॉट्स

सनराइजर्स हैदराबाद – 13.00 करोड़ (8 स्लॉट्स)

पंजाब किंग्स- 13.20 करोड़ (7 स्लॉट्स)

लखनऊ सुपर जाइंट्स- 6.85 करोड़ (8 स्लॉट्स)

मुंबई इंडियंस- 1.55 करोड़ (7 स्लॉट्स)

चेन्नई सुपर किंग्स- 3.70 करोड़ (5 स्लॉट्स)

दिल्ली कैपिटल्स- 16.95 करोड़ (3 स्लॉट्स)

गुजरात टाइटन्स- 16.75 करोड़ (5 स्लॉट्स)

राजस्थान रॉयल्स- 7.45 करोड़ (8 स्लॉट्स)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 6.85 करोड़ (6 स्लॉट्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (11 स्लॉट्स)

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

3 weeks ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

9 months ago