IPL Broadcasting Rights 2023 List In Hindi: आईपीएल का 16 वां सीजन आज से शुरू होगा और इस आईपीएल में होम और अवे मैचों का फॉर्मेट लागू होगा। इस बार सभी टीमें अपने 7 मैच होम ग्राउंड में और 7 मैच अवे ग्राउंड में होंगे। आईपीएल 2023 का पहला मैच आज शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा। जैसा की आपको पता ही होगा आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है और इसे देखने वालों की संख्या पूरे विश्व में है, अपने दर्शकों की तादात को ध्यान में रखकर आईपीएल मैनेजमेंट ने सभी ब्रॉडकास्ट कंपनियों से पहले ही समझौते कर लिए हैं। आज के इस लेख में हम आपको आईपीएल के सभी ब्रॉडकास्ट पार्टनर के बारे में बताएँगे।
इस सीजन के सभी मैच जियो सिनेमा पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किये जायेंगे। जियो सिनेमा में इस साल 4K ग्रेड, मल्टी-लैंग्वेज और मल्टी-कैम प्रेजेंटेशन के माध्यम से दर्शक मैच का आनंद उठा सकते हैं। जियो सिनेमा के यूजर्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मैच का लुफ्त फ्री में उठाएंगे। वहीं टीवी के दर्शकों को मैच देखने के लिए स्टार नेटवर्क का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
| भारत | स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा |
| यूनाइटेड किंगडम | स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट और स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट |
| यूनाइटेड स्टेट्स | विलो टीवी |
| ऑस्ट्रेलिया | फॉक्स स्पोर्ट्स |
| मिडिल ईस्ट | टाइम्स इंटरनेट |
| दक्षिण अफ्रीका | सुपर स्पोर्ट |
| पाकिस्तान | यप टीवी |
| न्यूजीलैंड | स्काई स्पोर्ट्स |
| कैरेबियन | फ्लो स्पोर्ट्स |
| कनाडा | विलो टीवी |
| बांग्लादेश | गाज़ी टीवी |
| अफगानिस्तान | एरियाना टेलीविजन नेटवर्क |
| नेपाल | स्टार स्पोर्ट्स और यप टीवी |
| श्रीलंका | स्टार स्पोर्ट्स और यप टीवी |
| मालदीव | स्टार स्पोर्ट्स और यप टीवी |
| सिंगापुर | स्टार हब |
तो यह थी पूरी दुनिया में आईपीएल के प्रसारकों की सूची।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…