Image Source: Sportskeeda
Most Memorable Moments of IPL 2023 In Hindi: आईपीएल 2023 का अंत हो चुका है और इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने यह टाइटल अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल टाइटल अपने नाम करने का करनामा किया है और उनसे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज था, अब दोनों ही टीमें संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं। 59 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट के हर एक मैच दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज के आखिरी मैच तक प्ले ऑफ़ में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच जद्दोजहद चल रही थी।
इस सीजन के 59 दिनों में कई ख़ास पल देखने को मिले हैं, इस टूर्नामेंट की शुरुआत ही बेहद रोमांचक ढंग से हुई थी और हर एक मैच के बाद कुछ न कुछ रोमांचक देखने को मिलता था। आज के इस लेख में हम आपको आईपीएल 2023 में घटे कुछ ऐसे ही ख़ास लम्हों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एमएस धोनी दुनिया के उन चुनिंदा खिलाडियों में शामिल हैं जिनकी दीवानगी पूरे विश्व में है। आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में भी कुछ ऐसा ही घटना क्रम देखने को मिला। दरअसल, बात यह है कि ओपनिंग सेरेमनी के दौरान जब मशहूर गायक अरिजीत सिंह परफॉर्मेंस दे रहे थे तो उसी समय वहां पर महेंद्र सिंह धोनी पहुंच गए और धोनी को देखते ही अरिजीत ने उनके पैर छुए। अरिजीत के इस ख़ास अंदाज ने सभी फैंस का दिल जीत लिया।
आईपीएल 2023 में 14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेपक के मैदान पर खेले गए मैच में एक अजीब वाक़्या देखने को मिला। दरअसल, बात यह है कि मैच के बाद चेन्नई के खिलाड़ी अपने फैंस को धन्यवाद करने के लिए मैदान का चक्कर लगा रहे थे। इसी बीच भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर, जो कि आईपीएल कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं उन्होंने धोनी से अपने शर्ट पर ऑटोग्राफ़ लिया। इस मूमेंट को देखकर सभी खेल प्रेमी भावुक हो गए।
आईपीएल 2023 में 22 अप्रैल को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में पंजाब के गेंदबाज़ ने ऐसा कारनामा कर दिया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। अर्शदीप सिंह जब पारी का आखिरी ओवर फेंकने के लिए मैदान पर आए तो उन्होंने दो गेंदों पर लगातार दो बोल्ड किए, उनके ये विकेट इसलिए भी ख़ास हैं क्योंकि इन दोनों विकेटों में स्टम्प टूट कर बिखर गए थे। अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किये थे। आज तक किसी भी गेंदबाज़ ने एक ओवर में दो बार विकेट तोड़ने का अद्भुत कारनामा नहीं किया है।
आईपीएल इतिहास में पहली बार दो अनकैप्ड इंडियन प्लेयर्स ने शतक लगाने का कारनामा अपने नाम किया है। इसमें राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और पंजाब के प्रभसिमरन सिंह के नाम शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 के 42 वें मैच में 62 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान जायसवाल ने 16 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
वहीं पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2023 के 59 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ खेलते हुए 65 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के 13 वें मैच में रिंकू सिंह ने 5 गेंदों में 5 लगातार छक्के लगाने का कारनामा किया था। इस मैच को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी और उस समय क्रीज पर उमेश यादव थे। उमेश ने पहली ही गेंद पर रिंकू को स्ट्राइक दिया और रिंकू ने यश दयाल की आखिरी 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर मैच का पांसा पूरी तरह से पलट दिया था।
रविंद्र जड़ेजा ने आखिरी गेंद पर जैसे ही चौका लगाया तो उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भावुक हो गए और जब जडेजा उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने जडेजा को उठा लिया। इस भावुक सीन की तस्वीरें जल्द ही इंटरनेट पर वायरल होने लगीं और इसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जब धोनी ने जडेजा को गले लगाया था तो उनकी आँखें नम थीं। इस तस्वीर को देखते ही सभी क्रिकेट प्रेमी भावुक हो गए। यक़ीन मानिए यक्रिकेट के मैदान पर घटित हुआ यह दृश्य इस सीजन का हाईलाइट है।
तो यह थे आईपीएल 2023 के कुछ ख़ास(Most Memorable Moments of IPL 2023 In Hindi) लम्हे।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…