IPL

गेंदबाज़ों के ख़राब प्रदर्शन के बाद धोनी ने दी कप्तानी छोड़ने की चेतावनी, जानिये क्या है पूरा मामला।

MS Dhoni threatens to leave CSK captaincy: आईपीएल 2023 के छटवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 12 रनों से हरा दिया है। चेन्नई की टीम ने बड़े टोटल को बनाने के बाद भी मैच को बड़े अंतर् से जीतने में सफल नहीं हो पाई, इसके पीछे की मुख्य वजह है चेन्नई के तेज़ गेंदबाज़ों का कमजोर प्रदर्शन। इस मैच में चेन्नई के तेज़ गेंदबाज़ों की गेंदबाज़ी बहुत ही साधारण दिखी। चेन्नई के दो प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ तुषार देशपांडे और दीपक चाहर ने गेंदबाज़ी के दौरान बहुत सी नो बॉल और वाइड बॉल फेंकी। गेंदबाज़ों की ऐसी साधारण गेंदबाज़ी को देखकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बेहद नाख़ुश नजर आ रहे थे।

चेन्नई के गेंदबाज़ों का ख़राब प्रदर्शन

चेन्नई के दो प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ तुषार देशपांडे और दीपक चाहर लगातार दूसरे मैच में भी साधारण प्रदर्शन किया है। दीपक चाहर ने गेंदबाज़ी के दौरान 4 ओवरों में पांच वाइड समेत बिना कोई विकेट लिए 55 रन लुटा दिए, वहीं तुषार देशपांडे ने चार ओवरों में 4 वाइड और 3 नो बॉल समेत 45 रन लुटाये। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 1 ओवर में 18 रन खर्च किये तो वहीं हंगरगेकर ने दो ओवरों में 24 रन लुटाये। चेन्नई की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन मोईन अली और मिचेल सैंटनर ने किया, मोईन अली और मिशेल सेंटनर को क्रमशः 4 और 1 विकेट मिले।

देखें धोनी का पोस्ट मैच वीडियो(MS Dhoni threatens to leave CSK captaincy)

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago