IPL

आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने के बाद माइकल वॉन ने विराट पर साधा निशाना, कहा फेल्योर

Virat Kohli will see himself as a failure in IPL captaincy: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। पहले भी वो कई बार भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को अपना निशाना बनाते रहे हैं। अपने ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के कप्तान के रूप में विराट कोहली की विरासत को एक ऐसे रूप में याद किया जाएगा, जहां वे फ्रेंचाइजी के साथ एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सके।

आईपीएल से बाहर हो चुकी है टीम

सोमवार को एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से चार विकेट से हारने के बाद आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) का सफर खत्म हो गया है। इसके साथ ही आरसीबी के कप्तान के रूप में भी कोहली का सफर यहीं खत्म हो गया है। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। यह बतौर कप्तान कोहली का आरसीबी के लिए आखिरी मैच था। वो एक खिलाड़ी के नाते इस टीम से खेलना जारी रखेंगे।

आईपीएल में बताया फेल्योर

वॉन ने स्वीकार किया कि कोहली ने एक टेस्ट कप्तान के रूप में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन आईपीएल में कप्तानी को लेकर वो हमेशा बेकार ही साबित हुए। ‘क्रिकबज’ से बात करते हुए वॉन ने कहा, ‘विराट भारतीय टेस्ट टीम और टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। इससे भारतीय क्रिकेट का खूब विकास हो रहा है। लेकिन आपको ईमानदारी से यह कहना होगा कि उनमें भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल और वनडे में कप्तानी करने और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कप्तानी करने में बहुत फर्क देखा गया है।

अच्छी टीम के बावजूद नहीं मिली सफलता

वॉन ने कहा, ‘उन्हें जिस टैलेंट और टीम के साथ काम करना है, वह अभी उनके साथ है। आरसीबी की टीम पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजी के मामले में काफी आगे बढ़ गई है और इस साल ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल और चुजवेंद्र चहल की मौजूदगी में उनकी गेंदबाजी भी अच्छी थी, लेकिन इसके बाद भी टीम खिताब और अपने लक्ष्य से दूर रह गई।’

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago